Mathura News : भरभरा कर गिरा मकान, मासूम बच्ची को मौत की नींद सुला गया हादसा...

UPT | मृतक बच्ची की फ़ाइल फोटो।

Sep 03, 2024 00:39

थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में मकान गिरने से गंभीर हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गये। इसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई। घायलों को...

Mathura News : थाना गोविंद नगर क्षेत्र की नई बस्ती में मकान गिरने से गंभीर हादसा हो गया। इस हादसे में मलबे के नीचे एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग दबकर घायल हो गये। इसमें एक मासूम बच्ची की जान चली गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये है पूरा मामला
थाना गोविंदनगर की नई बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान बीती रात भरभरा कर गिर गया। पड़ोस के रहने वाले परिवार के आधा दर्जन लोग मलबे में दब गये। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। वहां आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगो की मदद से मलबे में दबे लोगों को बहार निकाला गया, तब तक एक बच्ची की मौत हो गई।

रात दो बजे हुआ हादसा
हादसे की सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाबत परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार की रात करीब 2 बजे पड़ोस के रहने वाले जफ़र का मकान अचानक गिर गया। उनका पूरा परिवार मलबे में दब गया। आसपास के लोगों की मदद से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

Also Read