Cyber Crime : सावधान! वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग करते समय रहें सतर्क, वरना...

UPT | Symbolic Photo

Feb 19, 2024 15:28

मथुरा के वृंदावन में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठग ऐसे श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं, जो होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग ऑनलाइन करते हैं। जिसके चलते ठगी...

Vrindavan News : मथुरा के वृंदावन में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठग ऐसे श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं, जो होटल और गेस्ट हाउस की बुकिंग ऑनलाइन करते हैं। जिसके चलते ठगी के शिकार हो रहे लोगों ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस में शिकायत की है। जबकि, एक होटल प्रबंधक ने फर्जी वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा करने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

होटल प्रबंधक ने पुलिस को बताया
आपको बता दें कि वृंदावन के रुक्मिणी विहार में स्थित निधिवन सरोवर पोर्टिको के जनरल मैनेजर मयंक पांडेय ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि अज्ञात द्वारा सरोवर पोर्टिको के नाम से वेबसाइट बनाई है, जो निधिवन सरोवर पोर्टिको के नाम से मिलती है। निधिवन सरोवर पोर्टिको को गूगल सर्ज इंजन पर सर्च करने पर होटल सरोवर पोर्टिको स्पोंसर्ड अंकित नजर आता है। इस कारण निधिवन आने वाले अतिथि होटल सरोवर पोर्टिको की वेबसाइट को खोलते हैं जिससे अंकित मोबाइल नंबर पर फोन कर बुकिंग करा रहे हैं। और फर्जीवाड़े का शिकार हो रहे हैं साथ ही हमारे होटल की छवि भी खराब हो रही है।

होटल प्रबंधक के आरोप
जानकारी के अनुसार होटल प्रबंधक के आरोप है कि लोग फर्जी वेबसाइट को निधिवन की साइट समझकर रूम बुकिंग कराते हैं। जिसके बाद ग्राहक जब निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचता है तो हमारे पास बुकिंग का कोई प्रमाण नहीं होता। ऐसे ही कई लोगों से धोखाधड़ी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि हॉस्टल के मिलते जुलते नाम की वजह से लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Also Read