अनोखी आस्था : ठंड से बचाने के लिए मंदिर में जलाई गई चांदी की अंगीठी, आम लोगों की तरह भगवान ने भी हाथ में पहने दस्ताने

Uttar Pradseh Times | Symbolic Photo

Jan 10, 2024 18:40

इंसानों के साठ अब भगवानों को भी ठंड़ लग रही है। ऐसे में वृंदावन के मंदिरों में भगवान को गर्मी देने के लिए अलग-अलग तरह के उपायों को प्रयोग किया जा रहा हैं...

Vrindavan News : कई दिन से शीतलहर में लाेग ठिठुर रहे हैं। ऐसे में वृंदावन के मंदिरों में भगवान को गर्मी देने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 

भगवान के लिए इंतजाम
वृंदावन के श्री राधाबल्लभ मंदिर में भगवान को गर्मी देने के लिए वो सभी काम किए जा रहे हैं, जो एक आम आदमी अपने आपको ठंड से बचाने के लिए करता है। जैसे वो खुद ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनते हैं। तो भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए गर्म ऊनी कपड़े के साथ हाथों में ऊनी दस्ताने और पैरों में भी ऊनी मोजे पहनाए गए हैं। इतना ही नहीं चांदी से बनी हुई अंगीठी में आग जला कर गर्मी पहुचाई जा रही है और भोग में भी गर्मी देने वाले व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है।

औषधि युक्त खिचड़ी का प्रसाद
राधाबल्लभ मंदिर वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास ही स्थित है मंदिर सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में अभी भगवान का शीतकालीन सेवा उत्सव मनाया जा रहा है। इस उत्सव में अलग-अलग तरीकों से भगवान को गर्मी पहुंचाई जाती है। इसके अलावा उन्हें गर्म-गर्म औषधि युक्त खिचड़ी का प्रसाद भी लगाया जायेगा। जिसमें भगवान के लिए मीठी खिचड़ी, केसर खिचड़ी, फीकी खिचड़ी, मेवा खिचड़ी समेत कई अलग प्रकर के प्रसाद भी लगाये जाएंगे।

Also Read