Kasganj News : 8 करोड़ 11 लाख 9267 रुपये की चल सम्पत्ति के मालिक हैं एटा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह

फ़ाइल फोटो | एटा लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी राजवीर सिंह फ़ाइल फ़ोटो

Apr 15, 2024 19:30

एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के चल संपत्ति में कमी अचल सम्पत्ति में बढ़ोतरी हुई है। जहां एक ओर पिछले चुनाव से अब तक चल संपत्ति में कमी आई है, वहीं अचल संपत्ति में बढ़ोतरी…

Kasganj News : एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया के चल संपत्ति में कमी अचल सम्पत्ति में बढ़ोतरी हुई है। जहां एक ओर पिछले चुनाव से अब तक चल संपत्ति में कमी आई है, वहीं अचल संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है। सांसद ने नामांकन के दौरान अपने शपथ पत्र में चल अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा दिया है।

चल संपत्ति घटी तो अचल संपत्ति बढ़ी
पिछले चुनाव में सांसद राजवीर सिंह राजू भैया की चल संपत्ति नौ करोड़ चार लाख 7751 थी। इस बार उनकी कुल चल संपत्ति 8 करोड़ 11 लाख 9267 रुपये है। इस तरह उनकी इस बार चल संपत्ति में एक करोड़ 28 लाख 98 हजार 884 रुपये की कमी आई है। इसी तरह पिछले चुनाव में उनकी पत्नी प्रेमलता की कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 85274 थी। जबकि इस बार उनकी पत्नी प्रेमलता की कुल चल संपत्ति चार करोड़ 83 लाख 27723 रुपये है। अविभवत खाते में उनकी कुल संपत्ति 1 लाख 65 हजार 372 रुपये है। इसी तरह अचल संपत्ति का ब्यौरा देखें तो पिछले चुनाव में उनकी कुल अचल संपत्ति 4 करोड़ 50 लाख 8880 रुपये थी। जबकि इस बार उनकी कुल अचल संपत्ति 17 करोड़ 36 लाख 41000 रुपये है। इस तरह उनकी अचल संपत्ति में 13 करोड़ 31 लाख 32 हजार 200 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं उनकी पत्नी के नाम अचल संपत्ति 8 करोड़ 89 लाख 67000 रुपये है।
साथ ही हाथ में नकद राशि के अलावा अपने परिवार का पूरा ब्यौरा भी दिया है। सांसद के शपथ पत्र के अनुसार उनके हाथ में नकद राशि 2 लाख 98200 रुपये, उनकी पत्नी के हाथ में नकद राशि 163400 एवं कुटुंब राशि 172370 रुपये है।

Also Read