Kasganj News : बिलराम कस्बे में कंटेनर ने 3 सगे भाई-बहनों को रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर   

UPT | स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी लेते सदर सीओ अजीत चौहान

Apr 27, 2024 21:38

जिले में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम कस्बे में तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बालक की मौके पर...

Kasganj News (Ayush Bharadwaj) : जिले में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ढोलना थाना क्षेत्र के बिलराम कस्बे में तेज रफ्तार कंटेनर ने 3 बच्चों को रौंद दिया। इस हादसे में एक बालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घयाल हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जानकारी के मुताबिक़, कस्बान के रहने वाले 3 सगे भाई बहन खेत से वापस लौट रहे थे। तभी रोड़ पार करते समय तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। इस हादसे में 5 वर्षीय दीपांशु पुत्र छोटे लाल की मौके पर मौत हो गई। जबकि 7 वर्षीय खुशी और उसका 3 वर्षीय भाई दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के बाद लोगों में आक्रोश
घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल है। हादसे की सूचना मिलते मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। वहीं हादसे की सूचना मिलते भी सदर सीओ अजीत चौहान भी मौके पर पहुंचे। लोगों में आक्रोश को देखते ही मौके पर पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

Also Read