Kasganj News : सपा जिलाध्यक्ष ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

UPT | सपा जिलाध्यक्ष को खींचने की कोशिश करते लोग

May 07, 2024 16:10

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सदर...

Kasganj News : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हत्या के प्रयास करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सपा जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर
पुलिस को तहरीर देते हुए सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने बताया कि वह शहर के सोरों गेट इलाके में नबाब तरौरा स्थित पोलिंग बूथ संख्या 302 और 307 का निरीक्षण करने गए। जहां नेक्सा गाड़ी में सवार 5 लोगों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने की कोशिश की। उनके साथ अभद्रता की गयी और गाड़ी में डालने का प्रयास भी किया गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे तैसे उन्हें बचाया। सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि यह लोग बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, जो उनकी हत्या करना चाहते थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मतदान को प्रभावित करने का प्रयास
समाजवादी पार्टी ने एक्स पर लिखा है कि बदायूं लोकसभा के सहसवान में बूथ संख्या 380, 381 पर पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंट को बस्ता नहीं लगाने दिया जा रहा है। साथ ही लिखा कि मैनपुरी के भोगांव में बूथ संख्या 412, नगला पांडे पर बीजेपी के लोगों ने समाजवादी पार्टी के बूथ अध्यक्ष को पीट कर भगा दिया है। मतदान को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Read