Kasganj News : ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला को हुई प्रसव पीड़ा, आरपीएफ ने कराया अस्पताल में भर्ती

UPT | ट्रैन से उतारकर महिला को हॉस्पिटल ले जाती आरपीएफ पुलिस

May 27, 2024 21:52

कासगंज जिले में आरपीएफ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुंबई सेंट्रल कानपुर विशेष ट्रेन में गर्भवती महिला को...

Kasganj News : कासगंज जिले में आरपीएफ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुंबई सेंट्रल कानपुर विशेष ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। कासगंज स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ ने महिला को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला का सामान्य प्रसव किया। प्रसूता ने पुत्र को जन्म दिया है। आरपीएफ के इस कार्य की लोगों ने प्रशंसा की है।  

परिवार के साथ कानपुर जा रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, मुंबई सेंट्रल से चलकर कानपुर पहुंचने वाली विशेष गाड़ी में गुजरात के बड़ौदा से कानपुर के लिए महिला सपना पत्नी सुनील निवासी गांव भुंडी जिला कुशीनगर अपने परिजनों के साथ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। महिला गर्भवती थी। कासगंज स्टेशन से पूर्व ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। महिला की स्थिति देखकर परिजनों के भी हाथ पैर फूल गए। जब ट्रेन कासगंज स्टेशन पर पहुंची तो स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ के हैड कांस्टेबल रामफूल मीना से परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने जानकारी उच्च अधिकारियों दी। 

आरपीएफ जवानों की लोग कर रहे प्रशंसा
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने तत्काल महिला आरक्षी प्रीति वर्मा, धारा सिंह मीना के साथ महिला को शहर के अशोक नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां महिला ने प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। चिकिस्तकों के मुताबिक जच्चा बच्चा दोनों कुशल हैं। आरपीएफ के इस काम की जिसे भी जानकारी हुई वह तारीफ कर रहा है।

Also Read