राम मंदिर आंदोलन : बिहार में आडवाणी की गिरफ्तारी से बढ़ गई थी नाराजगी, स्थानीय पत्रकार ने बताए अपने अनुभव

UPT | राम मंदिर

Feb 03, 2024 20:53

अयोध्या निवासी महेंद्र त्रिपाठी पत्रकार ने बताया कि विवादित ढांचा ढहने से पहले अयोध्या आने पर लालकृष्ण आडवाणी से राम मंदिर के बाबत प्रश्न किया गया था तो आडवाणी जी का कहना था की जन्मभूमि पर...

Ayodhya News : 25 सितम्बर 1990 को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी की अयोध्या के लिए राम रथ यात्रा निकली थी। 30 अक्टूबर 1990 को समापन पर भारी संख्या में लोगों को लेकर अयोध्या पहुंचने की जिम्मेदारी मण्डल स्तर पर कार्यकर्ताओं को दी गई थी। लेकिन बिहार में गिरफ्तार होने की खबर से आमजन क्रोधित हो गया था। जिसके बाद भी 30 अक्टूबर को कारसेवा किए जाने का निर्देश था। इस कार्यक्रम की तैयारी में लगे सोहावल तहसील क्षेत्र के पं. समरजीत पाठक, खुशी राम पांडेय, राधेश्याम सिंह कपिल देव तिवारी आदि कारसेवकों की सेवा और भोजन प्रबंधन के साथ उन्हें अयोध्या सुरक्षित पहुंचाने में लग गए थे। इस बाबत पं. समरजीत पाठक बताते हैं कि कर्फ्यू जैसे हालात थे। जिसके बाद गुप्त कोड पर हम सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सैकड़ों कार सेवकों को अयोध्या पहुंचाया।

इस दौरान हिंदुओं के घर से भोजन का पैकेट कारसेवकों के लिए खुद लेकर लोग पहुंचने लगे थे। कहते हैं कि भले ही आडवाणी जी की सभा नहीं हो सकी थी लेकिन बच्चा-बच्चा आडवाणी और चुनाव चिन्ह कमल से परिचित हो चुका था। हिन्दू भावनाएं उफान पर आ गई थीं। इस सबका श्रेय लालकृष्ण आडवाणी को ही जाता है। सच्चे अर्थों में भारत रत्न से कहीं ऊपर हैं। फिर भी मोदी सरकार ने भारत रत्न देकर हिंदुत्व का सम्मान बढ़ाया है।

राम मंदिर का निर्माण जरूर किया जाएगा
अयोध्या निवासी महेंद्र त्रिपाठी पत्रकार ने बताया कि विवादित ढांचा ढहने से पहले अयोध्या आने पर लालकृष्ण आडवाणी से राम मंदिर के बाबत प्रश्न किया गया था तो आडवाणी जी का कहना था की जन्मभूमि पर श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण जरूर किया जाएगा। भगवान राम का दर्शन-पूजन भी किया था। पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी ने प्रसन्नता जताई। भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है। लालकृष्ण आडवाणी ने रामलला का दर्शन-पूजन किया था और रामजन्मभूमि की परिक्रमा की तो उस समय अपने कैमरे से खींचे गए आडवाणी जी की फोटो साझा कर भारत रत्न दिए जाने पर बधाई दी है।

Also Read