Ayodhya News : रामनगरी पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण, भाजपा की हार पर अयोध्या वालों को दी बधाई

UPT | सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने पत्रकारों से बात की।

Jun 13, 2024 23:42

सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। यह स्पष्ट हो गया कि धर्म अब राजनीति से दूर रहे तो ज्यादा अच्छा है। क्योंकि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए।

Short Highlights
  • कहा-पुलिस की ड्यूटी का मुद्दा पार्लियामेंट में उठाएंगे
  • नीट परीक्षा गड़बड़ी यदि हुई है तो युवाओं के साथ करेंगे आंदोलन

Ayodhya News : नगीना लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। धूप में 24 घंटे काम कर रहे पुलिस बल के लिए चिंता जताई। कहा कि पुलिस वालों से 8 घंटे ड्यूटी कराई जाए। साथ ही सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाए। बॉर्डर स्कीम भी समाप्त की जाए। अयोध्या में भाजपा की हार पर अयोध्या वासियों को बधाई दी। नीट की परीक्षा में गड़बड़ी होने को लेकर कहा अगर गड़बड़ हुई है तो युवाओं को लेकर सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा।

सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने कहा कि अयोध्या लोकसभा चुनाव में अयोध्यावासियों ने बहुत बड़ा काम किया है। यह स्पष्ट हो गया कि धर्म अब राजनीति से दूर रहे तो ज्यादा अच्छा है। क्योंकि अब बुनियादी मुद्दों पर बात होनी चाहिए। रोजगार महंगाई पर बात होनी चाहिए। धर्म आदमी का व्यक्तिगत अधिकार है। कोई किसी धर्म में आस्था रखे, कोई हिंदू धर्म में कोई इस्लाम धर्म में कोई ईसाई धर्म में कोई सिख धर्म में कोई जैन धर्म में, धर्म राजनीति में न लाया जाए तो बहुत अच्छा होगा। इससे जनता के मुद्दों पर बात हो सकेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बल बहुत बुरी स्थिति में है। मैं उनके लिए बहुत चिंतित हूं। जब हम अच्छे कूलर में बैठते हैं तो वह गर्मी में खड़े रहते हैं।खूब पसीना बहाते हैं, उनको छुट्टियों के लिए बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मैं पार्लियामेंट में इस मुद्दे को उठाऊंगा। इनसे 8 घंटे की ड्यूटी करवाई जाए।  इनकी वेतन विसंगतिया दूर की जाए। सप्ताह में 1 दिन छुट्टी दी जाए। बॉर्डर स्कीम से इनको छुटकारा दिया जाए।

अग्निवीर योजना के खिलाफ हम सभी लोग शुरू से हैं : आजाद 
अग्निवीर योजना पर  चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अग्निवीर योजना के खिलाफ हम लोग शुरू से हैं। अग्निवीर योजना के जरिए सेना का मनोबल डाउन हुआ है। कोई क्यों 4 साल की नौकरी करेगा। सब कुछ ठेकेदारी पर नहीं चलेगा। सरकार इस मुद्दे पर गंभीर हो तो अच्छा है। नीट परीक्षा को लेकर बोले चंद्रशेखर आजाद अगर सरकार मान जाए तो अच्छा है नहीं तो दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन होगा। हम बच्चों के साथ खड़े हैं, किसी भी परीक्षा में कोई भी धोखा नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार के बारे में आजाद ने कहा कि यह लंगड़ी सरकार है कभी भी गिर सकती है। उसके हालात सब लोग जानते हैं कि कैसे सरकार बनाई गई है।  400 पार का नारा दिया था 250 भी क्रॉस नहीं कर पाए। जनता भाजपा के खिलाफ है। यह पूरा चुनाव जनता ने लड़ा है। अयोध्या इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
दिल्ली से लखनऊ फ्लाइट मिस होने के बाद दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे थे चंद्रशेखर आजाद, सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए हुए रवाना।

Also Read