गणेश प्रतिमा विर्सजन के बाद बवाल : लौट रहे लोगों पर दूसरे समुदाय ने किया हमला, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

फ़ाइल फोटो | सांकेतिक तस्वीर

Sep 15, 2024 14:32

अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के घोषियाना मोहल्ले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद लौट रहे लोगों और एक पिकअप वाहन के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

Short Highlights
  • गणेश प्रतिमा विर्सजन के बाद बवाल
  • दूसरे समुदाय के लोगों ने किया हमला
  • कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
Ambedkar Nagar News : अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के घोषियाना मोहल्ले में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के बाद लौट रहे लोगों और एक पिकअप वाहन के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। विवाद के बाद, एक विशेष समुदाय के लोगों द्वारा गणेश विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया गया, जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

महिलाओं के साथ अभद्रता की
घटना शनिवार की देर शाम की है जब गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौट रहे लोगों का ट्रैक्टर-ट्रॉली घोसियाना मोहल्ले के पास एक पिकअप वाहन के साथ रास्ता देने को लेकर विवाद में पड़ गया। इसी दौरान, आरोप है कि विशेष समुदाय के कुछ युवकों ने विसर्जन से लौट रही महिलाओं के साथ अभद्रता की। महिलाओं के साथ इस तरह की घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर हंगामा किया।
 
हमले का मुख्य आरोपी धराया
घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया और तहरीर लेकर बवाल और मारपीट करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मुख्य आरोपी, जिल्ले हसन, को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 

कई धाराओं में दर्ज हुआ केस
अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) श्याम देव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवकों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, जान से मारने की नीयत से हमला, और अश्लील हरकत करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। स्थिति पर काबू पा लिया गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति शांत है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Also Read