Amethi News : बंदर की मौत के बाद किया गया हिंदू रीति-रिवाज से भोज कार्यक्रम, 13 दिन पहले हुई थी मौत

UPT | मृतभोज कार्यक्रम में शामिल हुए ग्रामीण।

Apr 11, 2024 20:59

13 दिन पहले एक बंदर मौत हो गई थी। इसके बाद बंदर के शव का बाकायदा हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 13 दिन बीतने के बाद आज तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Amethi News : अमेठी जिले के पूरे भिच्छुक मिश्र का पुरवा गांव में हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार एक बंदर का अंतिम संस्कार किया गया।यही नहीं 13 दिन बाद आज मृत्युभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के लोगों को भोजन कराया गया और पूजा-अर्चना की गई।

दरसल ये पूरा मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे भिच्छुक मिश्र का पुरवा गांव का है, जहां 13 दिन पहले एक बंदर मौत हो गई थी। इसके बाद बंदर के शव का बाकायदा हिन्दू रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 13 दिन बीतने के बाद आज तेरहवीं के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आसपास के कई गांव के ग्रामीण शामिल हुए और मृतभोज ग्रहण किया।

हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया
वहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में एक बंदर 15 दिन पहले आया था जो गंभीर रूप से घायल था, जिसका इलाज कराया गया था। उसका एक हाथ जला हुआ था जैसे लग रहा था कि वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया था। जिसका निधन 13 दिन पहले हो गया था। हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। आज बंदर के आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को पूरी ग्रामसभा ने मिलकर आयोजित किया।

Also Read