संतों पर दिए गए विवादित बयान पर गुस्से में भाजयुमो : नारेबाजी करते हुए जलाया अखिलेश यादव का पुतला

UPT | भाजयुमो ने जलाया अखिलेश यादव का पुतला।

Sep 14, 2024 21:17

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश के विवादित बयान पर रामनगरी अयोध्या के संतों व भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है...

Short Highlights
  • पुष्पराज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • माफिया और मठाधीश की तुलना पर रामनगरी के संत भी हैं खफा
Ayodhya News : पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के माफिया और मठाधीश के विवादित बयान पर रामनगरी अयोध्या के संतों व भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी है। संतों का कहना था कि माफिया के हितैषी सन्त और मठाधीश के सम्बंध में क्या जान सकते हैं। सपा प्रमुख की ओछी मानसिकता उजागर हुई है। सन्तों का हमेशा ही इन लोगों ने अपमान किया। राम भक्तों पर गोली चलाई वहीं बयान पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा ने पुष्पराज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन भारतीय जनता युवा मोर्चा और अयोध्या महानगर भाजपा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के  संतों पर विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।अखिलेश यादव का पुतला दहन में युवा मोर्चा अयोध्या महानगर के अध्यक्ष रवि शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा, महानगर महामंत्री सार्थक प्रताप तिवारी, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सूरज सोनकर, नितिन पांडे, कार्यालय प्रभारी आयुष पांडे, जिले के उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पवन चौरसिया, कैलाश मिश्रा, उपाध्यक्ष महानगर अमन तिवारी बिट्टू, महानगर समिति सदस्य दीपक, मंत्री सुरेंद्र सिंह, सौरभ मौर्य, वैभव श्रीवास्तव, ऋषभ, सूरज, विकास, अजीत शुक्ला समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read