अयोध्या में ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की मौत : सुरसरि कॉलोनी सिविल लाइन का मामला, फर्श पर फैला था खून

UPT | सुरसरि कॉलोनी सिविल लाइन का मामला

Oct 24, 2024 13:44

अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। वह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में रहते थे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए

Short Highlights
  • ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की मौत
  • फोरेंसिक टीम कर रही जांच
  • कानपुर के रहने वाले थे एडीएम
Ayodhya News : अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। वह कोतवाली नगर के सुरसरि कालोनी सिविल लाइन में रहते थे। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली, सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कमरे में फर्श पर चारों ओर खून पसरा हुआ था। एडीएम की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीम कर रही जांच
संदिग्ध परिस्थितियों में एडीएम की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। जिलाधिकारी, मंडलायुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं।



कानपुर के रहने वाले थे एडीएम
एडीएम सुरजीत सिंह कानपुर के रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि उनके परिजन दोपहर बाद कर अयोध्या पहुंच जाएंगे। इसके बाद स्थानीय पुलिस अफसर प्रेस वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी देंगे।

मेड ने देखा था शव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडीएम सुरजीत सिंह अपने सरकारी आवास में अकेले रहते थे। सुबह जब मेड उनके घर पहुंची, तो लाश देखकर वह सन्न रह गई। वह चिल्लाते हुए बाहर भागी। इसके बाद सूचना आला अधिकारियों को दी गई। हालांकि अभी तक न तो वरिष्ठ अधिकारियों और न ही परिजनों की तरफ से इस मसले में पर कोई प्रतिक्रिया दी गई है।

यह भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव में घमासान तय : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को उतारा, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा उपचुनाव : ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने 'एक्स' पर दी जानकारी 

Also Read