अयोध्या दीपोत्सव 2024 : सातवीं बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटा, 55 घाटों पर 30 हजार वालेंटियर जलाएंगे 25 लाख दीपक

UPT | Symbolic Image

Oct 26, 2024 21:13

अयोध्या दीपोत्सव 2024 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसमें 30,000 वालंटियर 28 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस बार रामनगरी के सभी घाटों पर दीयों की रोशनी बिखेरने के लिए वालंटियर की एक बड़ी टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।

Short Highlights
  • 55 घाटों पर जलेंगे  25 लाख दीप 
  • 30,000 वालंटियर 28 लाख दीप जलाएंगे
Ayodhya Deepotsav 2024 : अयोध्या दीपोत्सव 2024 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसमें 30,000 वालंटियर 28 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस बार रामनगरी के सभी घाटों पर दीयों की रोशनी बिखेरने के लिए वालंटियर की एक बड़ी टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को पहले चरण में 10,000 वालंटियर ने राम की पैड़ी के घाटों पर दीप बिछाने का कार्य शुरू कर दिया।

55 घाटों पर जलेंगे  25 लाख दीप 
सरयू तट के 55 घाटों पर दीप बिछाने के लिए 30,000 वालंटियर तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के निर्देशन में, वालंटियर को टी-शर्ट और कैप पहनाकर बसों से दीपोत्सव स्थल के लिए रवाना किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. एसएस मिश्र ने बताया कि दीपों की सप्लाई पूरी हो चुकी है और बिछाने का कार्य शुरू हो गया है।


युद्धस्तर पर चल रही है तैयारियां
रविवार से सभी 55 घाटों पर दीयों को बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा, जो 28 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। 29 अक्टूबर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम दीपों की गणना करेगी। 30 अक्टूबर को दीपोत्सव के दौरान वालंटियर दीपों में तेल डालने, बाती लगाने और दीप प्रज्वलित करने का कार्य करेंगे।

बिना आईकार्ड के प्रवेश वर्जित
इस महोत्सव में विवि परिसर, 14 महाविद्यालय, 37 इंटर कॉलेज और 40 स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर भी शामिल होंगे। सभी वालंटियर्स को आईकार्ड, टी-शर्ट और कैप प्रदान की गई है, और बिना इन्हें घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। मीडिया प्रभारी डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी ने बताया कि दीपोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न समितियों द्वारा दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।

Also Read