अयोध्या में भव्य होगा दीपोत्सव : पुष्पक विमान दिलाएगा त्रेतायुग की याद, अनूठा होगा इस बार का राम दरबार

UPT | भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव

Oct 26, 2024 17:54

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 28 से 30 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अनुभव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। रामनगरी को चारों ओर से सजाया जा रहा है। वहीं पर्यटन विभाग ने अयोध्या को सजाने और संवारने के लिए पुष्पक विमान का निर्माण करने जा रहा है।

Short Highlights
  • 55 घाटों पर 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य
  • पर्यटन विभाग कर रहा भव्य पुष्पक विमान का निर्माण
  • राम की पैड़ी पर सज रहा दिव्य 'राम दरबार'
Ayodhya News : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 28 से 30 अक्टूबर तक श्रद्धालुओं को त्रेता युग का अनुभव कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर दीपोत्सव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। रामनगरी को चारों ओर से सजाया जा रहा है, जहां तोरणद्वार बन रहे हैं और लाइटिंग का काम भी चल रहा है। इस बार एक खास पहल के तहत पुष्पक विमान का निर्माण किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए लोग उत्सुक हैं। इस बार राम की पैड़ी समेत 55 घाटों पर 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि पहली बार इस उत्सव में 10 हजार स्थानीय लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा।

भव्य पुष्पक विमान का निर्माण 
पर्यटन विभाग ने अयोध्या को सजाने और संवारने के लिए पुष्पक विमान का निर्माण करने जा रहा है। यह पुष्पक विमान लता चौक के पीछे कैनवास पर बनाया जा रहा है, ताकि अयोध्या प्रदूषण मुक्त बनी रहे। इसमें भगवान राम, माता सीता और उनके तीनों भाइयों की फाइबर की प्रतिमाएं होंगी। भगवान राम की प्रतिमा 5 फीट 10 इंच और माता सीता की 5 फीट 4 इंच ऊँची होगी, जबकि हनुमान जी को बैठे हुए दर्शाया जाएगा।  पुष्पक विमान एक सेल्फी पॉइंट भी रहेगा। यहां दो फीट की ऊंचाई पर 36 फीट ऊंचा और 24 फीट चौड़ा पुष्पक विमान बनाया जा रहा है। 


राम की पैड़ी पर सज रहा दिव्य 'राम दरबार'
राम की पैड़ी पर एक आठ फीट ऊंचा राम दरबार भी बनाया जाएगा, जिसमें भगवान के स्वरूप विराजित होंगे। इसके अलावा, अयोध्या में 11 थीम गेट बन रहे हैं, जिनमें से तीन रामकथा पार्क में स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्य द्वारों को सजाने के लिए 10 क्विंटल फूलों का उपयोग किया जा रहा है, और सभी गेट पर आकर्षक तोरणद्वार बनाए जाएंगे।

25 लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य
इस दीपोत्सव में 25 लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य रखा गया है, और पहली बार 10,000 स्थानीय लोगों को भी शामिल होने का मौका मिलेगा। इस बार का दीपोत्सव विशेष रूप से भव्य और यादगार होगा।

Also Read