रो पड़े संजय निषाद : अयोध्या में रेप पीड़ित बच्ची से मिले मंत्री, कहा- ‘महिला हमारे यहां पूजनीय...'

UPT | संजय निषाद

Aug 03, 2024 15:12

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में हुए दुष्कर्म कांड ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात...

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा क्षेत्र में हुए दुष्कर्म कांड ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ में दुष्कर्म पीड़ित बच्ची की मां से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया गया है। विशेष रूप से समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए गए हैं।

पीड़ित से मिले मंत्री संजय निषाद 
इस बीच मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पीड़िता से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की। वे अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर सके और रो पड़े। डॉ. निषाद ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का पीडीए नारा झूठा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपराधियों की मदद कर रही है और पार्टी के भीतर से कोई ठोस एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि वे अंतिम समय तक पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया कि उन्होंने उनकी बात सुनी और कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया। डॉ. निषाद ने अपने समुदाय को समर्थन देने का भी आश्वासन दिया और कहा कि वे सपा कार्यालय जाकर धरना देंगे, ताकि सपा से जुड़े अपराधियों को पार्टी से बाहर किया जा सके। 

पुलिस ने की कार्रवाई
इस संबंध में थानाध्यक्ष पूराकलंदर रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। इन अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सपा नेता की संपत्तियों की जांच की जा रही है और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए गए हैं।

Also Read