खुशखबरी : अयोध्या को मिलेगी नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, सरकार ने जारी किया 500 करोड़ का फंड

UPT | अयोध्या इलेक्ट्रिक बस

Jul 28, 2024 10:20

अयोध्या के लिए एक नया युग आने वाला है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को 500 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है...

Ayodhya News : अयोध्या के लिए एक नया युग आने वाला है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या को जल्द ही नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को 500 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है, जो नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद और संचालन में सहायक होगा। प्रमुख सचिव परिवहन, एल. वेंकटेश्वर लू, ने अयोध्या दौरे के दौरान इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी और परिवहन विभाग की आगामी नीतियों पर चर्चा की।

प्रमुख सचिव ने किया अयोध्या का दौरा
शानिवार को प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू अयोध्या का दौरा किया और बताया कि राज्य में लगभग 13,000 यात्री बसों और 12,000 स्कूल बसों में कुछ कमियां हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए एक वाहन पोर्टल के माध्यम से वाहन मालिकों से संपर्क किया जाएगा और समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध वाहनों का संचालन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कदम राज्य में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।

मुख्यमंत्री ने फंड आवंटित किया
लगभग 100 इलेक्ट्रॉनिक बसों की खरीद की जा चुकी है। आगामी समय में 120 और नई इलेक्ट्रॉनिक बसों की खरीद की योजना है। इस उद्देश्य के लिए मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। श्री वेंकटेश्वर लू ने यह भी बताया कि राज्य सरकार की योजना 5,000 इलेक्ट्रिक वाहनों को अनुबंध नीति के तहत संचालित करने की है। इन वाहनों के लिए बस स्टेशन, मार्ग और इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों की व्यवस्था परिवहन विभाग द्वारा की जाएगी। रूट आवंटन उन परिवहन निगमों को दिया जाएगा जो इन सुविधाओं के लिए सबसे अच्छी शर्तें प्रस्तुत करेंगे।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
यह पहल अयोध्या के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगी, बल्कि शहर के पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन यात्रियों के लिए एक आरामदायक और किफायती विकल्प होगा, जो शहर की यात्रा को और अधिक सुखद बनाएगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से निश्चित तौर पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा और अयोध्या को एक आधुनिक और पर्यावरण-मित्रवत परिवहन प्रणाली मिलेगी।

Also Read