बाराबंकी में बाढ़ का खतरा : राज्य मंत्री ने सरयू नदी के किनारे चल रही परियोजनाओं का किया निरीक्षण

UPT | ग्रामीणों से जानकारी लेते राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा

Jul 09, 2024 19:46

जैसे-जैसे बारिश हो रही है जनपद में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर नेपाल में पानी छोड़े जाने के बाद काफी स्तर तक बढ़ गया है...

Barabanki News : जैसे-जैसे बारिश हो रही है जनपद में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर नेपाल में पानी छोड़े जाने के बाद काफी स्तर तक बढ़ गया है। नदी के तट पर बसे गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। राज्य मंत्री ने आज सरयू नदी के तट पर चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया और ग्राम वासियों से बातचीत कर जानकारी ली।

राज्य मंत्री पहुंचे बाराबंकी
उत्तर प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री और दरियाबाद विधानसभा से विधायक सतीश चंद्र शर्मा मंगलवार को बाराबंकी पहुंचे। वहां पर रामसनेही घाट तहसील एवं सिरौली गौसपुर तहसील के सरयू नदी के किनारे बसे विभिन्न गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने बसंतपुर सेमरी, सीकरी, अतरसुइया उमरहरा ,लोधमाऊ, तिलवारी समेत अनेक गांव का निरीक्षण किया और वहां पर बाढ़ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द ही निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए।



सरयू तट पर किया निरीक्षण
इसके अलावा राज्य मंत्री ने सरयू तट पर चल रही परियोजनाओं को देखा और उनसे संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। आपको बता दें कि सरयू नदी और घाघरा का जलस्तर बढ़ने से हर साल बाढ़ की चपेट में सैकड़ों गांव आते हैं। जिसको लेकर प्रशासन इस बार अलर्ट है। हालांकि नदी इस बार खतरे के निशान से नीचे चल रही है। लेकिन फिर भी प्रशासन बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। कुछ दिनों पहले मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तटबंध का निरीक्षण किया था। उसके बाद आज राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने निरीक्षण किया है और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं।

यह सभी रहे मौजूद
राज्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान एसडीएम, रामसनेही घाट सीओ, रामसनेही घाट चेयरमैन जगदीश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read