Ayodhya News : मंगेश यादव एनकाउंटर पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, कानून व्यवस्था पर 18 को मंडल मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन

UPT | कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक करते प्रदेश उपाध्यक्ष

Sep 13, 2024 19:46

प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर 18 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने का घेराव कर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन...

Short Highlights
  • 18 सितंबर को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में थाने का घेराव करेगी कांग्रेस
  • मिल्कीपुर उप चुनाव को लेकर आ रहे हैं राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल

Ayodhya News : प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर 18 सितंबर को प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता थाने का घेराव कर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने सुल्तानपुर ज्वेलर्स डकैती में मंगेश यादव एनकाउंटर पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी आलोक प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी खराब है। जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तरप्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में थाने का घेराव होगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इसी क्रम में मंगेश यादव एनकाउंटर पर कहा कि यह फेक एनकाउंटर हुआ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में होने वाले 10 सीटों पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी हुई है। जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है तभी से एनकाउंटर हो रहा है। बुलडोजर चल रहा है। ऐसा लग रहा है लोगों को चिन्हित करके काम किया जा रहा है। एक जुर्म में दूसरों को क्या सजा दी आ रही है उसी जुर्म में बाकी लोगों को क्या सजा दी जा रही है। प्रदेश में चिह्नित करके लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। जो एनकाउंटर हुआ है।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय भी मौके गए थे। अखिलेश यादव भी मौके पर गए थे जो तथ्य निकाल कर आया है उससे प्रतीत होता है एनकाउंटर फेक है।

संत और मठाधीश बहुत पूजनीय होते हैं : आलोक प्रसाद 
अखिलेश यादव के बयान मठाधीश और माफिया पर कांग्रेस नेता आलोक प्रसाद ने कहा कि संत और मठाधीश बहुत पूजनीय होते हैं। इन लोगों का उच्च स्थान है। इनका जो पहले गुण होना चाहिए वह क्षमा का होना चाहिए। सौहार्द का होना चाहिए। लेकिन इस समय जो काम चल रहा है ऐसा लग रहा है कानून का राज नहीं है जंगल का राज है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है।आए दिन बलात्कार का मामला सामने आ रहा है। अयोध्या भी उसमें अछूता नहीं है। राम की नगरी है।हर दूसरे तीसरे दिन दुष्कर्म की घटना हो रही है। प्रदेश में गुंडे और माफिया लोग हावी हैं। इसी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने निर्णय लिया है, 18 सितंबर को प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को घेरेंगे साथ ही मिल्कीपुर में भी थाने का घेराव करेंगे।

राष्ट्रीय सचिव सतनारायण पटेल के कार्यक्रम की तैयारी को आए हैं आलोक प्रसाद 
मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सतनारायण पटेल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के लिए आ रहे हैं। उक्त बैठक की तैयारी को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद अयोध्या पहुंचे हैं। शुक्रवार को मिल्कीपुर के अमानीगंज ब्लाक के न्याय पंचायत स्तर के पदाधिकारी के साथ बैठक की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। बैठक में कमलासन पांडे, तेजबली पांडे, प्रशांत पांडे, गंगाराम यादव, संतोष तिवारी, उपेंद्र सिंह लालू, अमरीश पांडे, रमोट पासी, बृजेश रावत आदि रहे।

Also Read