Ayodhya News : गैंगरेप पीड़िता से मिलने रौनाही थाना क्षेत्र स्थित गांव पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

UPT | रेप पीड़िता के परिजनों को चेक देते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष।

Sep 17, 2024 03:01

दुराचार पीड़िता से मिलने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रौनही थाना अंतर्गत पीड़िता के गांव पहुंचे। युवती और उनके पिता से मिलकर 25000 रुपये का चेक दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया

Short Highlights
  • राम जन्मभूमि में महिला सफाई कर्मी के साथ हुई घटना में अभी तक 5 गिरफ्तार
  • 25000 रुपये का चेक देने के साथ ही न्याय की लड़ाई में मदद का दिया भरोसा

Ayodhya News :  श्रीराम जन्मभूमि में महिला सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत दुराचार पीड़िता से मिलने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रौनही थाना अंतर्गत पीड़िता के गांव पहुंचे। युवती और उनके पिता से मिलकर 25000 रुपये का चेक दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी आपको न्याय दिलाने के लिए हर तरीके के लड़ाइयां लड़ने का काम करेगी। मामले में 09 आरोपियों में 07 नामजद में 05 गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। सोमवार को रौनाही टोल प्लाजा पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूल माला से स्वागत किया।

भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन : अजय राय 
स्वागत के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश ही नहीं लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है।  इतना ही नहीं महिलाओं के खिलाफ़ दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत ही चिंताजनक है। ऐसे में अपराधियों की ये निर्भीकता प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण प्रदेश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। समाज और सरकार दोनों शर्मिंदा हों और गंभीरता से विचार करें।देश की आधी आबादी की रक्षा की ज़िम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय, लखनऊ से आई पीसीसी मेंबर अनामिका यादव, ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रधान यादव, लाल मोहम्मद, एससी एसटी जिला अध्यक्ष रामसागर रावत, आजाद चौधरी, जिला महासचिव रुद्र प्रताप सिंह रिशु, रमोट पासी आदि मौजूद रहे। 

Also Read