अयोध्या रेप केस में अफजाल अंसारी का आया बयान : बोले- 'इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा मामला?', भाजपा को घेरा

UPT | अयोध्या रेप केस में अफजाल अंसारी का आया बयान

Aug 04, 2024 16:52

अयोध्या रेप केस में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का नाम आरोपी के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

Short Highlights
  • अयोध्या रेप केस पर बोले गाजीपुर सांसद
  • अवधेश प्रसाद का किया बचाव
  • अफजाल अंसारी ने भाजपा को घेरा
Ayodhya News : अयोध्या रेप केस में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का नाम आरोपी के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। अंसारी ने सवाल उठाया कि घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा है? अफजाल अंसारी ने इस मसले पर भाजपा को भी घेरा है।

जानिए क्या बोले अफजाल अंसारी
अफजाल अंसारी ने कहा- 'अखिलेश यादव इस विषय पर अपना वक्तव्य दे चुके हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से उत्तर प्रदेश में जघन्य अपराधों की वृद्धि हुई है। अब सवाल यह है कि अयोध्या की घटना को इतना हाईलाइट क्यों किया जा रहा? अयोध्या में उप चुनाव होने वाले हैं। अयोध्या के सांसद अवधेश जी के साथ उसके(मोईद अंसारी) संबंध को जोड़ देना... उसने आपके या मेरे साथ फोटो खिंचवा ली हो लेकिन अगर वह ऐसा कोई अपराध करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। अगर कोई अपराध करता है तो वह उसका व्यक्तिगत अपराध है और इससे किसी पार्टी या नेता को जोड़कर इसका राजनीतिक फायदा उठाना यह ठीक नहीं। अयोध्या की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है लेकिन क्या इसकी आड़ में गाज़ीपुर में ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसका कहीं जिक्र क्यों नहीं किया गया। एक और दूसरी दुष्कर्म की घटना जो उसका भी जिक्र नहीं किया गया। पहली घटना अशोक सिंह बिल्लू जो हिस्ट्रीशीटर और दूसरी घटना में जो पेशे से TT अरुण कुमार सिंह के मामले को क्यों छुपाया जा रहा है, वह इसलिए क्योंकि ये भाजपा के लोग हैं।'

अखिलेश ने की थी डीएनए टेस्ट की मांग
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि भदरसा मामले में बिना डीएनए टेस्ट के भाजपा का आरोप दुराग्रह पूर्ण कहा जाएगा। कुकृत्य में जिन पर भी आरोप लगा है,उनका डीएनए टेस्ट कराकर इंसाफ का रास्ता निकाला जाए न कि आरोप लगाकर सियासत की जाए। दोषी को कानून के हिसाब से सजा दी जाए लेकिन अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होने पर सरकारी अधिकारियों को भी न छोड़ा जाए। उन्होंने मांग की थी कि सरकार पीड़ित परिवार को तत्काल 20 लाख की सहायता दे। अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि बलात्कारियों को बचाना सपा की जन्मजात फितरत है। अगर बलात्कारी मुसलमान हो तब पूरा का पूरा सैफई परिवार उसे बचाने के लिए खूंटा गाड़ देता है। सपा होगी सफा

आरोपी ने पीड़ित परिवार को धमकाया था
घटना अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा पुलिस चौकी इलाके में हुई। मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान और उसका कर्मचारी राजू खान हैं। पीड़िता की मां के अनुसार, जब वे शिकायत करने पुलिस चौकी गए तो उन्हें कोई सुनवाई नहीं मिली। बाद में थाने पहुंचने पर भी पुलिस ने शुरू में मोईद खान का नाम एफआईआर से हटा दिया था। यह भी आरोप है कि अभियुक्त के परिसर में ही पुलिस चौकी किराए की जमीन पर थी, जिसे बाद में हटाकर दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित कर दिया गया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी खेतों में मजदूरी करके घर लौट रही थी, जब राजू खान उसे मोईद खान की बेकरी में ले गया। वहां दोनों आरोपियों ने उसे नशीली दवा देकर बलात्कार किया और वीडियो बनाया। इसके बाद दो महीने तक यह सिलसिला चलता रहा। जब बेटी की तबीयत खराब हुई तो जांच में गर्भावस्था का पता चला। मां ने कहा कि जब वे शिकायत करने गए तो मोईद खान ने उन्हें 2000 रुपये देकर गर्भपात कराने को कहा और धमकी दी कि अगर वे आगे बढ़े तो उनकी बेटी के टुकड़े करवा देंगे।

Also Read