अयोध्या से बड़ी खबर : बड़े फैसले लेने के लिए टीम का गठन, जानिए कैसे करेंगे काम

UP Times | अधिकारियों का स्वागत

Dec 27, 2023 16:03

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट द्वारा शिक्षा भवन अयोध्या में अयोध्या जनपद के पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। जिनमें से तीन पदाधिकारियों को जिले...

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट द्वारा शिक्षा भवन अयोध्या में अयोध्या जनपद के पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। जिनमें से तीन पदाधिकारियों को जिले की कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया गया। साथ ही मनोनीत पदाधिकारियों का संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या से परिचय कराया गया।

यह पदाधिकारी मनोनीत हुए
माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रदेश पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह और महामंत्री आरपी सिंह शिक्षक पत्रिका के संपादक ने शिक्षा भवन अयोध्या में अयोध्या जनपद के पदाधिकारियों का नामांकन किया। जिसमें सर्वजीत सिंह महंत, लाल दास इंटर कॉलेज देवगांव अयोध्या को जिला अध्यक्ष एवं प्रवीण मिश्रा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इसके साथ डॉक्टर विशाल सिंह को प्रदेश मंत्री के रूप में मनोनीत किया।

अधिकारियों का स्वागत
नए पदाधिकारियों का वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनपद सुल्तानपुर सुरेश कुमार सिंह, प्रदेश के महामंत्री डॉ अरविंद कुमार सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, शिक्षक पत्रिका के संपादक आरपी सिंह और राजेंद्र बहादुर सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया।

Also Read