Ballia News : शराब तस्करी में लिप्त महिला पुलिस कस्टडी से फरार, पवन हत्याकांड में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

UPT | बलिया

Oct 22, 2024 01:12

बीते चौबीस घंटे के दौरान जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं घटित हुई, जिसमें पुलिस की भद पीटती नजर आई। सुखपुरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी...

Ballia News : बीते चौबीस घंटे के दौरान जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं घटित हुई, जिसमें पुलिस की भद पीटती नजर आई। सुखपुरा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी में लिप्त महिला आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गई, तो दूसरी तरफ पवन हत्याकांड में थाने के सामने ग्रामीणों का सड़क जाम करना पुलिस के लिए परेशानी का सबब बना रहा। एक अन्य घटना में किशोरी को रास्ते से उठा कर मनबढ़ युवकों ने बैरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का प्रयास किया। यह सभी घटनाएं पुलिस के लिए सिर दर्द बनी हुई हैं।
 

दूध लेने जा रही किशोरी से दुष्कर्म का किया प्रयास
बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार की शाम घर से दूध लेने जा रही किशोरी के साथ मनबढ़ युवकों ने दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े, जिन्हें देख मानबढ़ युवक भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एक किशोरी दूध लेने के लिए गांव के बगल में गई हुई थी, जहां दो युवकों ने जबरन उसे मक्के के खेत में खींच कर दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। किशोरी जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगी। फलस्वरुप आसपास के लोग घटनास्थल के तरफ दौड़े। लोगों को घटना स्थल की तरफ आता देख दोनों आरोपी भाग खड़े हुए। किशोरी डर से कांप पर रही थी। घटना की तहरीर किशोरी के परिजनों ने बैरिया थाने में दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांचोपरान्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान

पुलिस कस्टडी से शराब तस्करी में लिप्त महिला फरार'
बलिया जिले के सुखपुरा थाने की पुलिस ने सूर्यपुरा गांव में अवैध शराब बनाने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जा रही थी। इसी बीच रास्ते में महिला आरोपी ज्ञान्ती देवी पत्नी राजेश कश्यप निवासी सूर्यपुरा गाड़ी से कूदकर फरार हो गई। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। इसके बाद पुलिस खोजने में जुट गई है, लेकिन अभी तक असफल रही। समाचार लिखे जाने तक महिला आरोपी का कोई अता-पता नहीं चल सका था। गांव के लोगों ने उक्त महिला को भागते हुए देखा था, जो झाड़ी में छिपी थी, लेकिन जब वहां पुलिस पहुंची तबतक वह फरार हो गई थी। इससे पुलिस के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठने लगा है। इस बाबत सुखपुरा थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।

ये भी पढ़ें : क्या आपको भी मिला मिट्टी वाला राशन : शाहजहांपुर में खाद्य एवं रसद विभाग की छापेमारी, निर्देश पर तीन अधिकारी निलंबित

पवन हत्याकांड में ग्रामीणों ने थाने के सामने किया सड़क जाम
 जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर नहर के बगल में धान के खेत में मिले पवन के शव को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजन सहित ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक पवन कुमार राम (25) पुत्र अशोक कुमार राम के शव को लेकर देर शाम नगरा थाना गेट के सामने जाम लगा दिया। पुलिस पर अपनी नाकामियों को छिपाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि पवन को श्रीरामपुर के कुछ लोगों ने गांव बुलाकर उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में फेंक दिया हैं। इसमें नगरा पुलिस अपनी नाकामी छिपाने के लिए जल्दी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। आक्रोशित लोग न्याय संगत कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम थाना गेट के सामने सड़क जाम कर दिया।

Also Read