Bareilly News : अनपढ़ शख्स ने YouTube से सीखा ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान, पहुंच गया जेल

UPT | अनपढ़ शख्स ने YouTube से सीखा तमंचा बनाना

Apr 18, 2024 13:37

यूपी के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अनपढ़ शख्स ने यूट्यूब से वीडियोज देखकर तमंचा बनाना सीखा और उसके बाद उसने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री खोल डाली...

Bareilly News : यूपी के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक अनपढ़ शख्स ने यूट्यूब से वीडियोज देखकर तमंचा बनाना सीखा और उसके बाद उसने अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्री खोल डाली। जिससे उसने कुछ ही दिनों में मोटा मुनाफा भी कमा लिया। सोचने वाली बात ये है की इस शख्स को सही से मोबाइल तक यूज करना नहीं आता। फिर भी उसने यूट्यूब से देखकर ये पूरी साजिश रच डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही में उसके पास से बड़ी मात्रा में बने और अधबने असलहे बरामद हुए हैं।

पुलिस के अधिकारी भी चौंक गए
पुलिस को इस बात की जानकारी जब मुखबिरों ने दी, तो पुलिस ने इस फैक्ट्री पर छापा मार कर भंडाफोड़ कर दिया। यह देखकर पुलिस के अधिकारी भी चौंक गए कि कैसे एक अनपढ़ व्यक्ति ने यूट्यूब से वीडियोज देखकर अवैध हथियार की फैक्ट्री खोल डाली। साथ ही इस फैक्ट्री में दर्जनों की संख्या में हथियार भी बनाकर रख लिए। बता दें, जल्द ही वो इन्हें मार्केट में ऊंचे दामों में सप्लाई करने वाला था।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
बता दें, पकड़े गए आरोपी का नाम मोहिद है। जो बहेड़ी के गांव भौना का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

अनपढ़ होने के बावजूद भी ऐसे सीखा तमंचा बनाना
पुलिस ने जब आरोपी मोहिद, पुत्र खलील से पूछताछ की तो उसने कहा कि मैं अनपढ़ हूं। फिर उसने बताया की वो मोबाइल पर बोलकर यूट्यूब पर सर्च किया था कि तमंचा कैसे बनाएं जाते है। जिसके बाद वो पुरे टाइम उन्हीं वीडियो को देखता रहता था और उससे सीखता रहा। फिर मोहिद ने इन वीडियो को देखकर  सिंगल बैरल बंदूक, 12 बोर की राइफल ,315 बोर का तमंचा बना लिया और कुछ लोगों को सप्लाई भी कर चुका था।

पुलिस ने इन चीज़ों को किया बरामद
अधिकारी ने बताया कि थाना बहेड़ी पुलिस द्वारा YouTube पर देखकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाते हुये एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, उसके पास से राइफल, बंदूक, तमंचे सहित 04 बने व 03 अधबने अवैध शस्त्र मय शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

Also Read