बरेली में शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार : परिजनों ने आशिक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, जानें मामला...

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jul 04, 2024 21:47

बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शुक्रवार को बारात आनी थी। शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थी। खास रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन अचानक ही युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई।

Bareilly News : बरेली में शादी से एक दिन पहले दुल्हन प्रेमी के साथ फरार हो गई। उसकी तलाश में परिजन जुटे हैं, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके चलते शादी को टालना पड़ा। परिजनों ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रेमी और प्रेमिका की तलाश में जुटी है। 

जानें क्या है पूरा मामला
बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शुक्रवार को बारात आनी थी। शादी की तैयारियां तेजी से चल रही थी। खास रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया था। घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन अचानक ही युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। इससे परिवार में शादी की खुशियां काफ़ूर हो गई। 

दूल्हे के घर में मचा कोहराम
शादी से एक दिन पहले दुल्हन के प्रेमी के साथ फरार होने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं। वह युवती की तलाश में जुटे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह शादी से एक दिन पहले ही फरार हो गई। यह जानकारी मिलने के बाद दूल्हे के घर में भी खलबली मच गई। वह बारात लेकर आने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन दुल्हन के गायब होने के बाद दूल्हे के घर में भी सन्नाटा है। 

बदनामी के डर से नहीं दी सूचना
दुल्हन के घर में शादी की खुशियां थीं, लेकिन अचानक युवती के फरार होने के बाद परिजन तलाश में जुटे थे। उन्होंने बदनामी के डर से किसी को दुल्हन के प्रेमी के साथ फरार होने की जानकारी नहीं दी। वह खुद ही तलाशते रहे। इसके बाद मजबूरी में पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जाता है कि पुलिस ने हरहरपुर डूंडा शुमाली के शहिद हुसैन, जाहिद, मो,रियाज, एजाज हुसैन, भूरी खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Also Read