बरेली में बिजली कटौती ने किया बेहाल : शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप, बारिश से तापमान में आई कमी

UPT | ट्रांसफार्मर।

Aug 08, 2024 02:20

बरेली में शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप है। दिन में चार से पांच घंटे तक की कटौती हो रही है, तो वहीं रात को पूरी-पूरी रात कटौती होती है।इससे बिजली उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ता स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से लेकर जेई, एसडीओ और हेल्पलाइन तक पर शिकायत की।

Bareilly News : यूपी के बरेली में शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप है। दिन में चार से पांच घंटे तक की कटौती हो रही है, तो वहीं रात को पूरी-पूरी रात कटौती होती है। इससे बिजली उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से लेकर जेई, एसडीओ और हेल्पलाइन तक पर शिकायत की। मगर, कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। दो दिन पहले शहर के सुभाषनगर में बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर हंगामा किया। मगर, इसके बाद भी सुभाषनगर में कोई सुधार नहीं हुआ। हालांकि, बुधवार को अचानक बारिश से तापमान में कमी आई है। मगर, बारिश शुरू होते ही एक बार फिर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मगर, इस दौरान भी बिजली कटौती बनी हुई है।

रास्तों पर जलभराव, निकलना मुश्किल
बारिश के बाद रास्तों में पानी भर गया है। जिसके चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल है। शहर के सुभाषनगर,मढ़ीनाथ, जगतपुर, पनवड़िया, रहपुरा और परतापुर में भी जलभराव से दिक्कत हो गई है। बदायूं रोड की कई कॉलोनियों में घरों तक में पानी पहुंच गया है। यहां पर सीवर लाइन और नालियां तक नहीं हैं। इसलिए हर वर्ष बारिश के बाद यही हालत होती है। 

विद्युत फाल्ट भी बने समस्या
बिजली कटौती के साथ ही फाल्ट भी समस्या बन गए हैं। शहर से लेकर देहात तक हर दिन फाल्ट हो रहे हैं। बताया जाता है कि विद्युत लाइन का मेंटीनेंस नहीं होता है। जिसके चलते विद्युत उपकेंद्र और लाइन में फाल्ट की समस्या आ रही है।

Also Read