पीलीभीत में बड़ा हादसा : निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस खाई में पलटी, 50 घायल और आठ की हालत गंभीर

UPT | निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस खाई में पलटी

Aug 22, 2024 14:44

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हो गया। 70 यात्रियों से भरी बस पलटने से  सितारगंज नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 50 लोग घायल हो गए...

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बड़ा हादसा हो गया। 70 यात्रियों से भरी बस पलटने से  सितारगंज नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 50 लोग घायल हो गए और आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह है हादसे की वजह
जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के 70 निवासी एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस से जालंधर जा रहे थे। गुरुवार की सुबह, जब बस पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के बडेपुरा के पास पहुंची, ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इसके परिणामस्वरूप, वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस एक खाई में पलट गई।

पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला
बस पलटने के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल भेजा। इस दुर्घटना में 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 8 की स्थिति गंभीर है।

आठ घायलों को भेजा जिला अस्पताल
पुलिस ने सभी गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल भेजा है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया में चल रहा है। थाना अध्यक्ष अमरिया, ब्रजवीर सिंह ने जानकारी दी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 50 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि आठ लोगों की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर ARTO वीरेंद्र सिंह पहुंचे। ARTO ने हाईवे किनारे हादसे वाली जगह का निरीक्षण किया।

Also Read