रायबरेली न्यूज : सुरेश खन्ना ने सपा पर साधा निशाना, कहा - पहले अपना कुनबा बचाए अखिलेश यादव, इसके बाद... 

UPT | मंत्री सुरेश खन्ना

Feb 11, 2024 22:32

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ .....

Short Highlights
  • सुरेश खन्ना ने कहा : आचार्य प्रमोद कृष्णन की तरह सभी किनारे लग जाएंगे
  • सुरेश खन्ना ने कहा :  80 में से 80 सीट बीजेपी की झोली में जाएगी
Raebareli News : वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना आज एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। अधिकारियों से गत वर्ष का लेखा-जोखा लेकर उसके बाद वे सिविल लाइन पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे।

 80 में से 80 सीट बीजेपी की झोली में जाएगी : सुरेश खन्ना
सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार आचार्य प्रमोद कृष्णन की तरह सब किनारे लग जाएंगे। इस समय जो माहौल है, वह साबित करता है कि इस बार कोई टक्कर में नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 370 सीट बीजेपी और 400 सीट एनडीए गठबंधन हासिल करेगा। इस बार जो चट्टान  बना करते थे, वे बालू का ढेर साबित होंगे। यह भारतीय जनता के कार्यकर्ताओं ने ठाना है कि आने वाला चुनाव लोकसभा चुनाव में 80 में से 80 सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में जाएगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पक्की नौकरी चाहिए तो इंडिया को वोट दें के बयान पर, सुरेश खन्ना ने कहा कि पहले अपना कुनबा बचाएं। आरएलडी उनके साथी उनके साथ क्या हुआ ? नीतीश कुमार उनके नेता बनने जा रहे थे उनका क्या हुआ ?

Also Read