संतकबीर नगर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक : बोले-यूपी में भाजपा की सरकार बनते ही माफिया मुक्त हो गया प्रदेश 

UPT | ब्रजेश पाठक ने संबोधित किया।

Apr 27, 2024 00:37

जिले के बनियाबारी के पास स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा के सोशल मीडिया सम्मेलन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर पाने के लिए सांसद, विधायक की सिफारिश लगानी पड़ती थी।

Sant Kabir Nagar News : यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को संतकबीर नगर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो वन डिस्ट्रिक वन माफिया का राज हुआ करता था। गुंडों और माफियों के कारण शाम होते ही बहू-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। भाजपा की सरकार बनी तो जिला और प्रदेश माफिया मुक्त हो गया। इनके स्थान पर अब वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट ने ले लिया है। विकास की गति तेज हुई। 

जिले के बनियाबारी के पास स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा के सोशल मीडिया सम्मेलन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर पाने के लिए सांसद, विधायक की सिफारिश लगानी पड़ती थी। गैस गोदाम के बाहर लंबी लाइनें लगा करती थीं, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है। अब सिलेंडर आसानी से मिल जाती है। 

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इज्जत घर बनवाकर सम्मान का सुरक्षित करने का प्रयास किया। गरीबों को मकान मुहैया कराया गया और पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के जरिये की गई। इस सब उपलब्धियों के बदौलत एक बार फिर भाजपा सरकार को वोट दें।
 

Also Read