Chitrakoot News : पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी से मारपीट, केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

UPT | पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sep 03, 2024 01:43

चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा के बदलू पुरवा गांव में पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बीती रात...

Chitrakoot News: चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा के बदलू पुरवा गांव में पारिवारिक विवाद में पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बीती रात लगभग 8 बजे की है। जानकारी के अनुसार, घायल ज्ञानचंद्र ने बताया कि शराब के नशे में वह अपने चचेरे भाई विनोद से बहस करने लगा, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान विनोद और प्रेमचंद ने मिलकर ज्ञानचंद्र की पिटाई शुरू कर दी।   मामला तब और गंभीर हो गया जब ज्ञानचंद्र की पत्नी पूनम अपने पति को बचाने के लिए आई। लेकिन हमलावरों ने पूनम के साथ भी मारपीट की, जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। 
भरतकूप थाने में मामला दर्ज घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घायल पति-पत्नी को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल सोनेपुर भेजा। भरतकूप थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। घायल ज्ञानचंद्र ने घटना का पूरा ब्यौरा पुलिस को दिया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read