हमीरपुर लोकसभा सीट : महोबा में मणिपुर के आरक्षी की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

UPT | मणिपुर के जवान की मौत

May 20, 2024 17:18

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है। इसी बीच चुनाव डयूटी पर आए मणिपुर आरक्षी की मौत हो गई है...

Mahoba News : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पांचवें चरण का मतदान सुबह सात बजे से चल रहा है। इसी बीच चुनाव डयूटी पर आए मणिपुर आरक्षी की मौत हो गई है। खबरे आ रही हैं कि जवान के सीने में अचानक दर्द हुआ और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल की मोर्चारी मे रखवा दिया गया है। मतदान संपन्न होने के बाद मामले में अन्य कार्रवाई की जाएगी।

देर रात अचानक तबीयत खराब
जानकारी के मुताबिक महोबा जिले में चुनाव के लिए ड्यूटी पर आए मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी की मौत हो गई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए बाहर से फोर्स बुलाई गई थी। मणिपुर राज्य की MPTC G- कम्पनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी कंपनी के साथ कबरई के एक विद्यालय में ठहरे थे। देर रात उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा तो जवान को अस्पताल के जाया गया। फिलहाल खबरें आ रही है कि इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर अपर एसपी सत्यम समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्वी पेंगियांग डौन निवासी जवान को सूचना भेज दी गई है। मतदान की पूर्ण होने के बाद मामले मे अन्य कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर के जवान के शव को किया रवाना
महोबा में मणिपुर राज्य के मुख्य आरक्षी के शव को राजकीय सम्मान के साथ सैल्यूट कर रवाना किया गया। महोबा पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि 'लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद महोबा को प्राप्त हुई मणिपुर राज्य की MPTC G- कम्पनी में नियुक्त मुख्य आरक्षी की अचानक तबियत खराब होने पर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इनका दुःखद निधन हो गया। पुलिस लाइन महोबा में जवान के शव को राजकीय सम्मान के साथ सैल्यूट कर रवाना किया गया।'

3 बजे तक 48.87 प्रतिशत मतदान
वहीं लोकसभा हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मतदान किया। राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने, डीएम राहुल पांडेय ने और एसपी डॉ दीक्षा शर्मा ने मतदान किया। चित्रकूट डीएम अभिषेक आनंद ने भी मतदान किया और लोगों से वोटिंग की अपील की। कई जगहों पर ईवीएम मशीन खराब होने की भी सूचना मिली है। हमीरपुर में 3 बजे तक 48.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Also Read