Chitrakoot News : हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा से हो रहा था खेल, एसपी ने किया था उजागर...

UPT | चित्रकूट की हाई सिक्योरिटी जेल।

Aug 03, 2024 11:45

चित्रकूट जेल के लिए प्रशासन हाई सिक्योरिटी और सुरक्षा की चाहे जितनी बात करें, उसके सभी दावे फेल ही होते हैं। बात चाहे 2021 की करें या 2023 की, हाई सिक्योरिटी के नाम से प्रशासन के सभी दावे फेल निकले थे। जेल...

Chitrakoot News : चित्रकूट जेल के लिए प्रशासन हाई सिक्योरिटी और सुरक्षा की चाहे जितनी बात करें, उसके सभी दावे फेल ही होते हैं। बात चाहे 2021 की करें या 2023 की, हाई सिक्योरिटी के नाम से प्रशासन के सभी दावे फेल निकले थे। जेल के अंदर 9 एमएम पिस्टल हो या पूर्वांचल के विधायक अब्बास अंसारी का जेल मिलन कांड। गैंगवार की रिपोर्ट आयोग ने विधानसभा में प्रस्तुत की। 524 पन्नों की रिपोर्ट में 9 एमएम पिस्टल का जिक्र नहीं था। चित्रकूट जेल में अब भी पूर्वांचल और पश्चिम के कुख्यात कैदी बंद हैं। साल 2021 गैंगवार के बाद भी जेल में खेल शुरू थे। चित्रकूट की तत्कालीन एसपी वृंदा शुक्ला ने 2023 में जेल में चल रहे खेल का खुलासा किया था। हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद मुकीम काला और मुख्तार के गुर्गे मेराज की हत्‍या हुई थी। 

जेल में हुआ था गैंगवार
जिला कारागार में विचाराधीन बंदी सीतापुर निवासी मुख्तार गैंग का शार्प शूटर कुख्यात अपराधी अंशु दीक्षित ने 14 मई 2021 को जेल की अस्थायी बैरक में निरुद्ध शामली जिले के कैराना निवासी कुख्यात अपराधी मुकीम काला और हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद मुख्तार के रिश्ते में भांजे गाजीपुर निवासी विचाराधीन बंदी मेराज अहमद खान उर्फ मेराजुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में जेल के भीतर ही हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अंशु दीक्षित को मार गिराया था। मामले में तत्कालीन जेल अधीक्षक समेत अन्य कर्मी निलंबित कर दिए गए थे। लेकिन, अंशू के पास पिस्टल कैसे पहुंची थी, उसका खुलासा नहीं हो सका था। लेकिन, इतना तो तय था कि जेल में मुख्तार के अच्छी पैठ थी। 

सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम
हाई सिक्योरिटी जेल के बाबत चित्रकूट जेल अधीक्षक शशांक पांडे ने बताया कि यहां सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पीएससी की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की संख्या बढ़ा दी गई है, जो सीसीटीवी कैमरे सीधे मुख्यालय से अटैच हैं। समय-समय पर उनकी चेकिंग होती रहती है। उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए जेल आकर निरीक्षण करते हैं

Also Read