भाजपा नेताओं ने फैलाया दंगा! बहराइच में BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराया केस, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समेत 8 नामजद

UPT | बहराइच में BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराया केस

Oct 22, 2024 00:32

महसी भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा फैलाने, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने...

Bahraich News : बहराइच में महसी भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा फैलाने, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने को लेकर के कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा बहराइच के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव अपने 8 साथियों के साथ मिलकर के दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव करके दंगा फैलाए हैं। जिसके चलते रामगोपाल मिश्रा की मौत हुई है मौके पर पहुंच कर इन लोगों ने पथराव के साथ जमकर फायरिंग भी किया है जिसके बाद विवाद बढ़ा था  भाजपा विधायक की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने नगर अध्यक्ष श्रीवास्तव समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।



 भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा
दरअसल बीते दिनों हुए हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर घटना वाले स्थान पर पहुंचकर जमकर बवाल और हंगामा किए थे। भाजपा विधायक के समझाने पर भी बात नहीं माने थे और जमकर पथराव किया था। भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आप लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी भी है।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान

फायरिंग और पथराव करने का आरोप
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ऊपर फायरिंग और पथराव करने का भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बहराइच जिला अस्पताल के सामने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी को रोक करके नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव और फायरिंग किया था।

ये भी पढ़ें : सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

Also Read