बहराइच हिंसा : दो आरोपियों के एनकाउंटर के बाद एडीजी अभिताभ ने दी पहली प्रतिक्रिया, सीएम योगी बोले- कानून व्यवस्था...

UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ

Oct 17, 2024 16:50

इस एनकाउंटर के बाद सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने इस घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है...

Short Highlights
  • बहराइच हिंसा के दो आरोपियों का एनकाउंटर 
  • एडीजी अमिताभ यश ने दी पहली प्रतिक्रिया
  • सीएम योगी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
Bahraich News : बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। यूपी पुलिस और एसटीएफ ने बहराइच हिंसा के दो मुख्य आरोपियों, सरफराज और तालिब, का सामना किया। इस एनकाउंटर के बाद सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने इस घटनाक्रम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। 

एडीजी ने दी प्रतिक्रिया
अमिताभ यश एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की कोशिश में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें उन्हें घेर लिया। इस मामले में पांच नामजद व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हमीद, अफजाल, सरफराज और तालिब शामिल हैं। यह कार्रवाई स्थानीय पुलिस और एसटीएफ के बीच सामूहिक प्रयास के तहत की गई थी।



एनकाउंटर के बाद, डीजीपी मुख्यालय में चल रही बैठक
जानकारी के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ को इस एनकाउंटर की जानकारी दी गई है और डीजीपी प्रशांत कुमार ने टेलीफोन के जरिए मुख्यमंत्री को ताज़ा अपडेट दिया है। कानून व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, डीजीपी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश
वहीं दूसरी तरफ, एनकाउंटर की जानकारी मिलने के बाद,  सीएम योगी ने बहराइच में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच लोगों को पूछताछ के लिए ले जाया गया है, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरफराज और तालिब के पैरों में गोली लगी है, और उनकी स्थिति चिंताजनक है।

एसपी वृंदा ने दी जानकारी
इसके अलावा, एसपी वृंदा शुक्ला ने एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें से दो लोग घायल हैं और दोनों की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक का नाम मोहम्मद सरफराज और दूसरे का नाम मो. तालिब. है। आरोपियों का नानपारा के पास एनकाउंटर हुआ है। साथ ही उन्होंने बताया कि दो आरोपियों मोहम्मद फ़हीन और मोहम्मद तालीम उर्फ सबलू की निशानदेही पर मर्डर में प्रयुक्त हुए हथियार की बरामदगी के लिए जब पुलिस टीम लेकर गई तो इनके द्वारा वहां रखे हथियारों से पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में दोनों को गोली लगी है। इसके अलावा, पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल हुआ हथियार बरामद कर लिया है।
दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर
गौरतलब है कि बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों सरफराज खान और तालिब का एनकाउंटर कर दिया है। सरफराज, मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का दूसरा बेटा है और एक दिन पहले उसकी गोली चलाते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी नेपाल भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें हांडा बसेहरी नहर के पास घेर लिया, जहां यह मुठभेड़ हुई। दोनों को डिस्ट्रिक्ट अस्पताल बहराइच में रेफर किया गया है।

दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन यात्रा के दौरान हुई घटना
महराजगंज बाजार में बीते रविवार को दुर्गा प्रतिमा का विर्सजन हो रहा था। यात्रा में शामिल लोग नाचते-गाते और जयकारा लगाते जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने को कहा, इसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर गैर समुदाय के लोगों ने भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में रेहुवा मंसूर गांव का रहने वाला राम गोपाल मिश्रा (22) पुत्र कैलाश नाथ घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-हराइच हिंसा : राम गोपाल मिश्रा पर हमले के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Also Read