बहराइच में भेड़िए के बाद अब नई दहशत : रात में भौंक रहे थे गली के कु्त्ते, सुबह लोगों ने उठकर सीसीटीवी देखा तो उड़ गए होश

UPT | बहराइच में भेड़िए के बाद अब नई दहशत

Sep 24, 2024 17:34

बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित राजापुर कला में दीपक की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद कर वह सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक गली के कुत्ते भौंकने लगे। दीपक ने कहा कि इलाके में पहले से जंगली जानवरों का खौफ है। इस कारण…

Short Highlights
  • रात में भौंकने लगे गली के कुत्ते
  • तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप
  • वन विभाग बोला- रेस्क्यू की जरूरत नहीं
Bahraich News : बहराइच में भेड़िए का खौफ अभी तक खत्म नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही एक नई मुसीबत आ गई है। दरअसल बहराइच में अब एक तेंदुआ घूम रहा है। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी तब हुई, जब रात भर गली के कुत्ते जोर-जोर से भौंक रहे थे। सुबह उठने पर लोगों ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।

रात में भौंकने लगे गली के कुत्ते
दरअसल बहराइच के महसी क्षेत्र स्थित राजापुर कला में दीपक की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद कर वह सोने चले गए थे। रात करीब 12 बजे अचानक गली के कुत्ते भौंकने लगे। दीपक ने कहा कि इलाके में पहले से जंगली जानवरों का खौफ है। इस कारण वह भौंकने की आवाज सुनकर बाहर नहीं निकले। लेकिन सुबह उठने पर उन्हें भी कौतूहल हुआ कि आखिर गली के कुत्ते इतनी देर तक क्यों भौंक रहे थे।

तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप
इसके बाद जब उन्होंने दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि दुकान के बाहर एक तेंदुआ टहल रहा है। वह समझ गए कि इसी कारण गली के कुत्ते रात में भौंक रहे थे। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने पुष्टि की और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी।

वन विभाग बोला- रेस्क्यू की जरूरत नहीं
इलाके में तेंदुआ दिखाई देने से लोग सहमे हुए हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि वहां पर तेंदुए की बात पहले से ही संज्ञान में है। मामले में मीडिया से बातचीत में डीएफओ ने कहा कि रेस्क्यू की जरूरत नहीं है। जानवरों को भी जीने का हक है। गांव वालों को बस सावधानी बरतनी चाहिए। घर के दरवाजे बंद कर सोएं, खेतों में घास काटने न जाएं, बाहर शौच करने न जाएं।

Also Read