सदस्यता अभियान 2024 : भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा में किया कार्यशाला का आयोजन

UPT | कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Aug 25, 2024 00:45

गोंडा में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान 2024 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Gonda News : गोंडा में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी सदस्यता अभियान 2024 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी एमएलसी विजय बहादुर पाठक शामिल हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने की और इसका संचालन जिला महामंत्री जसवंत लाल सोनकर ने किया।

सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से
कार्यशाला में जिला मीडिया प्रभारी और अभियान के सहसंयोजक राघवेंद्र ओझा पट्टू ने जानकारी दी कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 1 सितंबर 2024 से अखिल भारतीय स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। वर्तमान में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है, और सभी को भाजपा का पुनः सदस्य बनना होगा।

मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक की उपस्थिति
मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन की विस्तार प्रक्रिया जीवन और संगठन दोनों में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने 2014 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा डिजिटल सदस्यता के प्रारंभ की चर्चा की और कहा कि यह प्रक्रिया 2019 और 2022 में भी जारी रही थी। अब 2024 में पुनः सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसमें आज का प्राथमिक सदस्य कल का सक्रिय नेता बन सकता है।



इन दिनों की जाएंगी कार्यशाला
जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने कहा कि 1 सितंबर को सदस्यता अभियान की शुरुआत को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले की कार्यशाला के बाद 25, 26 और 27 अगस्त को सभी मंडलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 31 अगस्त को सभी बूथों पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 

ये सभी रहे उपस्थिति
इस कार्यशाला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे, अनुपम प्रकाश मिश्रा, मनीष सिंह, राजेश राय चंदानी, नीरज मौर्य, अर्जुन प्रसाद तिवारी, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, जिला मंत्री विनय शर्मा, सोनी सिंह, मधुबाला वर्मा, पुनीत सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, केके श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, राजेश तिवारी, कीर्ति वर्धन सिंह, रंजीत बाबा, अनुराग तिवारी, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, अविनाश जायसवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Also Read