लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी ने गोंडा लोकसभा सीट से कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को तीसरी बार बनाया प्रत्याशी

UPT | कीर्तिवर्धन सिंह

Mar 02, 2024 20:21

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को यूपी के 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में गोंडा 59 लोकसभा सीट से...

Gonda News (Manoj Kumar) : भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को यूपी के 51 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। बीजेपी ने अपनी पहली सूची में गोंडा 59 लोकसभा सीट से वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को एक बार फिर से तीसरी बार अपना उम्मीदवार बनाया है। कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी से गोंडा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद है। 

2019 में सपा प्रत्याशी को 166000 वोटो से हराया 
कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पिता पूर्व कृषि मंत्री कुंवर आनंद सिंह सपा सरकार में पूर्व कृषि मंत्री थे। 2019 लोकसभा के चुनाव में बीजेपी सांसद कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने 508190 वोट पाकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हरा करके विजय हासिल की थी थी। 

लखनऊ में हुआ था जन्म
कीर्ति वर्धन सिंह का जन्म 1 मार्च 1966 को मनकापुर के राजा आनंद सिंह और रानी वीणा सिंह के घर लखनऊ में हुआ था। उन्होने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमएससी (भूविज्ञान) विषय में शिक्षा प्राप्त की है। उनकी शादी 16 नवंबर 2002 को रानी मधुश्री सिंह के साथ हुई। उनका एक बेटा कुंवर जय वर्धन सिंह है। 

सपा उम्मीदवार श्रेया वर्मा से होगा सीधा मुकाबला
समाजवादी पार्टी ने इंडिया गठबंधन से पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा की बेटी श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद गोंडा में चुनावी बिगुल बज चुका है। अब दोनों प्रत्याशी जनता के बीच जाकर अपनी-अपनी पार्टियों द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी देकर समर्थन की मांग करेंगे।

Also Read