विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण ने कसा तंज : 'वो खुद जीत गईं, लेकिन कांग्रेस को डुबो दिया... जहां जाएंगी सत्यानाश करेंगी', भाजपा को दी बधाई

UPT | विनेश फोगाट और बृजभूषण शरण सिंह

Oct 08, 2024 17:45

'अगर विनेश मेरा नाम लेकर चुनाव जीत गईं तो इसका मतलब है कि मैं एक बहुत महान आदमी हूं।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही विनेश फोगाट ने व्यक्तिगत तौर पर जीत हासिल की हो, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को डुबो दिया...'

Gonda News : भाजपा नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने महिला पहलवान विनेश फोगाट की चुनावी जीत को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, "अगर विनेश मेरा नाम लेकर चुनाव जीत गईं तो इसका मतलब है कि मैं एक बहुत महान आदमी हूं।" उन्होंने आगे कहा कि भले ही विनेश फोगाट ने व्यक्तिगत तौर पर जीत हासिल की हो, लेकिन उन्होंने कांग्रेस को डुबो दिया। बृजभूषण ने तंज कसते हुए कहा, "वो जहां भी जाएंगी, सत्यानाश करेंगी।"
  बृजभूषण ने कांग्रेस को जमकर लपेटा
बृजभूषण शरण सिंह ने हरियाणा में भाजपा की जीत को किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन से बनाए गए माहौल की पोल खोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जाट बाहुल्य क्षेत्रों में भी भाजपा ने जबरदस्त सफलता हासिल की है, जो यह दर्शाता है कि आंदोलन से जुड़े कुछ पहलवान हरियाणा के नायक नहीं बल्कि अपने जूनियर्स के लिए खलनायक साबित हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो माहौल बनाया गया था, वह वास्तविकता से कोसों दूर था, और हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी को बहुमत दिया है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत की उम्मीद, लेकिन...
बता दें कि हरियाणा चुनाव के पूर्व में आए एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को चुनाव में जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा की अप्रत्याशित जीत ने सभी चुनाव विश्लेषकों को चौंका दिया। यह तीसरी बार होगा जब हरियाणा में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी। 2019 के चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला था, लेकिन इस बार पार्टी ने अपने दम पर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जो राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है।



मुख्यमंत्री योगी ने दी हरियाणा चुनाव में जीत पर बधाई
हरियाणा में भाजपा की शानदार जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपने संदेश में कहा, "हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई।" उन्होंने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा की जनता ने डबल इंजन सरकार की नीतियों पर भरोसा जताया है। यह जीत 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' के संकल्पना की सिद्धि का प्रतीक है। हरियाणा की जनता ने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ भाजपा को एक बार फिर से सेवा का अवसर प्रदान किया है।"
 

हरियाणा विधान सभा चुनाव-2024 में @BJP4Haryana को मिली ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई!

'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना की सिद्धि को समर्पित यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की लोक-कल्याणकारी…

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 8, 2024 यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

Also Read