Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना, कांग्रेस के चरित्र को बताया रामद्रोही

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

May 28, 2024 13:36

गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के चरित्र को रामद्रोही बताते हुए कहा ये पुरा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच में है...

Short Highlights
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना
  • कांग्रेस के चरित्र को बताया रामद्रोही
  • ये पूरा चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच का चुनाव
Gorakhpur News : लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, "कांग्रेस का चरित्र रामद्रोही है। कांग्रेस ने स्वर्गीय वीर बहादूर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इसलिए हटाया था क्योंकि वीर बहादुर सिंह राम भक्त थे और उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का ताला खुलवाने में अपना योगदान दिया था। इसलिए उन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था।  पुरा चुनाव राम भक्त और रामद्रोही के बीच का चुनाव
समाजवादी पार्टी कहती है राम मंदिर बेकार बना है, उन्होंने कहा राम मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ तो बताती है कि राम मंदिर तो ठीक बना है, बस तुम लोंगो की  बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग आपकी आंखों में धूल झोंकने की कोशिश करेंगे। आज भी कांग्रेस कह रही है कि राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था दुनिया में गलत संदेश गया है। ये चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच में है।"
 

Also Read