Deoria News : दुष्कर्म के आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने पकड़ा, 21 साल से दे रहा था चकमा... 

UPT | पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी।

Sep 23, 2024 16:46

बिहार के बेतिया जनपद के बरमतियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुआवा का रहने वाले सुरेंद्र महतो के विरुद्ध उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना में 2003 में दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। सुरौली थाना क्षेत्र के...

Deoria News : खबर यूपी के जनपद देवरिया से है, जहां उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में 2003 में हुए अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को उत्तराखंड पुलिस ने देवरिया के सुरौली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हो गई।

ये है पूरा मामला
बिहार के बेतिया जनपद के बरमतियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुआवा का रहने वाले सुरेंद्र महतो के विरुद्ध उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना में 2003 में दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया लच्छी में उसका लोकेशन लगातार मिल रहा था।

एसटीएफ ने दिया सहयोग
उधमसिंह नगर जिले की पुलिस गोरखपुर पहुंची। इसके बाद एसटीएफ गोरखपुर के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि एसटीएफ गोरखपुर व उत्तराखंड पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Also Read