देवरिया में अखिलेश और राहुल की संयुक्त रैली : दोनों नेताओं ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा, अग्निवीर और 30 लाख नौकरी पर दिया बयान

UPT | राहुल गांधी और अखिलेश यादव

May 28, 2024 17:32

देवरिया में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बाकी सब लोग बॉयोलॉजिकल हैं। माता-पिता से पैदा हुए हैं। लेकिन मोदी बॉयोलॉजिकल नहीं हैं। पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर राहुल गांधी चुटकी ले रहे थे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि...

Short Highlights
  • अपने संबोधन में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि निवेश गोरखपुर और देवरिया नहीं पहुंचा है।  
  • नौजवानों की नौकरी छीन ली। हमारी सरकार आती है तो हम अग्निवीर को खत्म करेंगे : अखिलेश यादव 
Deoria News : लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होना है। इस चरण में कुल 13 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज है। देवरिया लोकसभा सीट पर भी अंतिम चरण में मतदान होना है। इस सीट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने एक साथ साझा चुनाव प्रचार किया। देवरिया से कांग्रेस के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट इंडि गठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है। इसके अलावा बांसगांव से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद के लिए भी दोनों नेताओं ने वोट मांगा।
 
राहुल का पीएम पर निशाना
देवरिया में नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बाकी सब लोग बॉयोलॉजिकल हैं। माता-पिता से पैदा हुए हैं। लेकिन मोदी बॉयोलॉजिकल नहीं हैं। पीएम मोदी के परमात्मा वाले बयान पर राहुल गांधी चुटकी ले रहे थे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि वो ऊपर से टपक कर आए हैं। उनको परमात्मा ने भेजा है। परमात्मा ने उनको किसान, मजदूर की मदद के लिए नहीं भेजा है बल्कि मजे की बात ये है उनको परमात्मा ने अडाणी-अंबानी की मदद के लिए भेजा है। रिजर्वेशन पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि अगर हमारी सरकार आती है तो  रिजर्वेशन को 50% से ज्यादा बढ़ाकर ले जाएंगे। लिमिट हटा देंगे। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए राहुल ने कहा कि हमने ऐसा करके भी दिखाया है। अपने संबोधन में राहुल ने कहा कि देश में इंडि गठबंधन की सरकार आ रही है। राहुल गांधी ने गर्मी का जिक्र करते हुए कहा कि तापमान बढ़ गई है। इतना कहने के बाद उन्होंने पानी की एक बोतल अपने ऊपर डाल ली। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में जोश भर गया।

"जो लोग कहते थे निवेश लाएंगे, निवेश ना गोरखपुर पहुंचा ना देवरिया पहुंचा, जो संस्थाएं नौकरियां दे सकती थी, आरक्षण दे सकती थी उन्हें भी इन्होंने बेच दिया।"

- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, बांसगांव pic.twitter.com/BNWO31Otxb

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 28, 2024

अखिलेश ने भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा 
अपने संबोधन में बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि निवेश गोरखपुर और देवरिया नहीं पहुंचा है। बल्कि युवाओं की नौकरी चली गई है।अग्निवीर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो संस्थाएं नौकरी दे सकती थीं, इनको इन्होंने बेच दिया। नौजवानों की नौकरी छीन ली। हमारी सरकार आती है तो हम अग्निवीर को खत्म करेंगे। राहुल गांधी के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंच से रैली को संबोधित किया। इस रैली में बोलते हुए अखिलेश यादव ने पार्ले-जी का उदाहरण दिया। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पार्ले-जी से चोरी सीखी है। उन्होंने कहा बीजेपी ने लोगों के साथ धोखा देने का काम किया है। इन लोगों ने पार्ले-जी से चोरी सीख ली है। पहले कितना बड़ा पैकेट देते थे, लेकिन आज कितना छोटा हो गया। ऐसा ही कुछ बीजेपी के लोग ने किया है। वादे बहुत बड़े-बड़े किए लेकिन काम कुछ नहीं किया।

Also Read