Deoria News : रामचीज यादव बने अध्यक्ष, सुरेश त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट...

UPT | दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव हुआ।

Feb 20, 2024 01:03

दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 16 फरवरी को सभी पदों पर पर्चा दाखिल किया गया, जिसमें सभी पदों पर एक- एक पर्चा दाखिल किया गया। इसमें किसी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया।

Deoria News (बैकुंठ नाथ शुक्ल) : दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव सोमवार को दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन पर हुआ। जिसमें रामचीज यादव अध्यक्ष, सुरेश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ब्रजेश कुमार सिंह को सचिव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। 

दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 16 फरवरी को सभी पदों पर पर्चा दाखिल किया गया, जिसमें सभी पदों पर एक- एक पर्चा दाखिल किया गया। इसमें किसी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। सभी पद पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें उपाध्यक्ष पद पर राम आशीष यादव, आलोक शरण त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विनोद कुमार सिंह, बृजमोहन पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर  ओमप्रकाश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए राणा प्रताप सिंह, दिनेश नाथ त्रिपाठी, दयाशंकर पाल, राकेश कुमार मिश्रा, लियाकत अली सिद्दीकी, लालता प्रसाद यादव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया। इस दौरान शंभूनाथ चौबे, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अनिता यादव आदि मौजूद रहे।
 

Also Read