कुशीनगर में दो समुदाय आपस में भिड़े : जमकर चले ईंट-पत्थर, 6 लोग घायल, गांव छावनी में तब्दील

UPT | पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया

Oct 23, 2024 12:42

कुशीनगर जिले में दो समुदायों के बीच तनाव भरे माहौल में ईंट-पत्थर चलने से 6 लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

kushinagar News : कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के रामपुर बघना के टोला साहबगंज में मंगलवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर भी चले। इसमें दो महिलाओं समेत नौ लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। एहतियात के तौर पर चार थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह था मामला  
बताया जाता है कि टीपू और मुन्ना पड़ोसी हैं। बीते रविवार को खेलते समय उनके बच्चों में झगड़ा हो गया था। तब आसपास के लोगों ने दोनों परिवारों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार की रात आठ बजे इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। महिलाओं ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। घटना में एक पक्ष के 17 वर्षीय सतीश रौनियार, 50 वर्षीय मुन्ना, 37 वर्षीय पिंकी, 18 वर्षीय मुकेश और 30 वर्षीय राधेश्याम घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के 40 वर्षीय अलहम, 18 वर्षीय अबूहसन, 40 वर्षीय शरीफन और 42 वर्षीय जहरूल निशा भी घायल हो गईं।


बच्चों के विवाद हुई मारपीट
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत में पता चला कि बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हुई है। विवाद शांत है और गांव में कानून व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।

Also Read