Maharajganj News : महराजगंज में नदियों का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट, सक्रिय की गईं बाढ़ चौकियां

UPT | महाराजगंज।

Jul 06, 2024 00:52

बाढ़ संभावित क्षेत्रों में कुल 29 बाढ़ चौकियों की स्थापना करते हुए वहां पर स्थानीय पुलिस के साथ ही राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा…

Short Highlights
  •  जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर लगाई गई है,ड्यूटी
  •  जिले में बाढ़ से बचाव को लेकर बनाई गई हैं 29 चौकियां
Maharajganj News : खबर जनपद महराजगंज से है, यहां तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा से नदियां उफान पर हैं। वैसे तो नेपाल की पहाड़ियों पर हुई वर्षा का पानी जनपद महराजगंज में पहुंचने से सभी नदियों के जलस्तर में बढ़त दर्ज की गई है, जनपद में संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारिया पूर्ण कर ली है। इसके लिए बाढ़ संभावित क्षेत्रों में कुल 29 बाढ़ चौकियों की स्थापना करते हुए वहां पर स्थानीय पुलिस के साथ ही राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिले में कुल 123 नाव और 205 नाविकों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी प्रकार के अपरिहार्य स्थिति को समय से संभालते हुए राहत पहुंचाई जा सके। जनपद महराजगंज में सदर, निचलौल, नौतनवा और फरेंदा तहसील क्षेत्र में कुल 274 गांव ऐसे हैं, जो प्रत्येक वर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसमें सदर तहसील में ऐसे 43 गांव हैं, तो इसी प्रकार फरेंदा में 90, निचलौल में 78 और नौतनवा *l में 63 गांवों का नाम शामिल हैं।' प्रत्येक वर्ष जब बाढ़ का पानी इन गांवों में घुसता है, तो इन्हें मजबूरन गांव छोड़ना पड़ता है।   जिला प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर कुल 29 बाढ़ चौकी बनाई गई
इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बचाव को लेकर कुल 29 बाढ़ चौकी तथा 19 राहत शिविर केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन राहत शिविर केंद्रों पर ग्रामीणों को खाद्यान्न सामाग्री से लेकर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने का प्रबंध किया जाएगा। इसके अलावा अपरिहार्य स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कुल 123 नाव और 205 नाविकों की भी व्यवस्था की है।   बाढ़ बचाव को लेकर समस्त बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया गया
महराजगंज अपर जिलाधिकारी डा. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि बाढ़ बचाव को लेकर समस्त बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है, इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की भी स्थापना कर दी गई है। वहां पर अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है तथा जनपद में बाढ़ से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट है।

Also Read