Maharajganj News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा 

UPT | दौरा करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Jul 11, 2024 21:08

उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरूवार को  महराजगंज जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से बांधों की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारी की जानकारी ली...

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही गुरूवार को  महराजगंज जिले में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से बांधों की स्थिति एवं बाढ़ राहत की तैयारी की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने सदर तहसील के चेहरी स्थित रोहिन नदी पर बनाए गए बांध एवं नौतनवा तहसील के क्षेत्र के महाव नाले पर बने तटबंन्धों का निरीक्षण किया और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों से संभावित बाढ़ को देखते हुए सतर्क रहने के एवं बाढ़ से बचाव व राहत के लिए तैयार रहने के दिशा निर्देश दिए।

सरकार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क
कृषि मंत्री ने कहा कि नेपाल से बहकर आने वाली नदियों से एकाएक पानी छोड़े जाने से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएसी की कई कंपनियां लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह से सतर्क है।

Also Read