Maharajganj News : नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से महराजगंज में नदियां उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

UPT | नदी का जल स्तर उफान पर

Sep 29, 2024 13:48

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के झिंगटी कैंप में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों के साथ...

Maharajganj News : खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नेपाल से निकलने वाली नदियां उफान पर हैं, जिससे भारत के सीमावर्ती जिले महाराजगंज में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नेपाल ने करीब 6.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है, जिसके कारण महराजगंज की तमाम नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं।   भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के झिंगटी कैंप में भी बाढ़ का पानी घुसा
इस स्थिति के चलते भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के झिंगटी कैंप में भी बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों के साथ महाव नदी समेत तमाम नदियों का निरीक्षण किया है और सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नेपाल से बहकर आने वाली नदियों के उफान से हर साल महराजगंज में सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद होती है और कई इलाके बाढ़ से पूरी तरह घिर जाते हैं। इस बार भी स्थिति गंभीर है।
  नेपाल में महाव नाला टूट जाने के कारण भारत के कुछ गांवों में पानी घुसा जिलाधिकारी ने बताया कि नेपाल में महाव नाला टूट गया है, जिसके कारण भारत के कुछ गांवों में पानी पहुंच गया है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया है कि सभी तटबंधों की मजबूती सुनिश्चित की जा रही है और राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन किसानों की फसल या मकान बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उन्हें तत्काल हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।

Also Read