Gorakhpur News : गोरखपुर में राप्ती नदी खतरे के निशान के पार, 48 गांव बाढ़ से प्रभावित

UPT | लगातार बढ़ रहा राप्ती का जलस्तर

Jul 17, 2024 10:30

गोरखपुर जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। सरयू नदी दो दिन पहले ही खतरे के निशान को पार कर गई थी। इसके अलावा कुआनों और रोहिन नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

Gorakhpur News : नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों से छोड़े गए पानी और पूर्वांचल के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की वजह से राप्ती का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 4 दिनों से राप्ती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 48 से अधिक गांव बाढ़ से घिर गए हैं। शहर के निचले इलाकों में राप्ती ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने निचली बस्तियों में नाव लगवा दी है। 

कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे
जिले में नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। राप्ती नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। सरयू नदी ने दो दिन पहले ही खतरे का निशान पार कर लिया था। इसके अलावा कुआनों व रोहिन चारों ही नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। रोहिन के अलावा तीनों नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। सरयू और राप्ती के बढ़ते जलस्तर के कारण सदर तहसील में बहरामपुर उत्तरी व दक्षिणी, डोमिनगढ़ दिग्विजयनगर, डिहवा, शेरगढ़, नहरपुर, सहजनवां का गहिरा और गोला के ज्ञानकोल गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है।

बाढ़ का पानी सड़कों और घरों में भरा
नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही बारिश का असर जिले में बहने वाली नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। और बाल्मीकि नगर बैराज से 2.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, मंगलवार को शाम 4 बजे राप्ती नदी खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर यानी 75.99 मीटर पर बह रही थी। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से बहरामपुर, शेरगढ़ सहित अन्य गांवों की सड़कों पर और घरों में बाढ़ का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। ऐतिहात के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने लोगों की सुविधा और आवागमन को बनाए रखने के लिए गांव में नाव लगवा दी है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण 
गोरखपुर के अधिकारियों ने बढ़ते नदियों के जलस्तर को देख बाढ़ ग्रसित क्षेत्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी गोरखपुर, मंडला आयुक्त, गोरखपुर एसएसपी ने संयुक्त टीम बनाकर बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि 48 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैि और लोगों के पीने के लिए पानी नगर निगम की टैंकर से व्यवस्था की गई है। नगर निगम और तहसील स्तर के अधिकारियों को फ्रूट्स पैकेट वितरण और खाद्य सामग्री वितरण प्रणाली में लगाया गया है। वहीं घाघरा का जल स्तर कम हो रहा है जल्द राप्ती भी कम होगी। वहीं गोरखपुर मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने भी निरक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया की किस भी तरह से बाढ़ ग्रसित लोगो के लिए हर सुविधा उपलब्ध कराई जाय।

Also Read