राष्ट्रीय पक्षी का शिकार : ललितपुर में युवक पर कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मामला

UPT | Peacock Hunting

Aug 22, 2024 13:29

स्थानीय निवासी राजकुमार चंदेल पर आरोप है कि उसने जंगल से मोर का शिकार कर उसे अपने घर लाया और उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। इस घटना की जानकारी तब हुई जब किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना...

Short Highlights
  • युवक ने राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किया
  • बजरंग दल ने मामले की सूचना पुलिस को दी
  • पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया
Lalitpur News : ललितपुर के कस्बा पाली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक के द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी राजकुमार चंदेल पर आरोप है कि उसने जंगल से मोर का शिकार कर उसे अपने घर लाया और उसे पकाने की तैयारी कर रहा था। इस घटना की जानकारी तब हुई जब किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।

आरोपी के घर से बरामद हुए मोर के अवशेष
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत पाली पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी उनको देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के घर से मृत मोर के अवशेष, मांस और पंख बरामद किए हैं। अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए खोजबीन की जा रही है।



वन विभाग को दी गई सूचना
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले में एक मोर देखा गया था, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। उसके बाद से मोर दिखाई नहीं दिया, जो अब इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का कारण स्पष्ट करता है। यह घटना न केवल वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के प्रति अपराध भी है। इस घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है, ताकि आरोपी पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सके।

ये भी पढ़ें- नोएडा पोस्टमार्टम हाउस में अश्लीलता : सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई आपत्तिजनक हरकतें, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Also Read