Jhansi News : शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत, ससुराल वालों ने अस्पताल में छोड़ा शव

फ़ाइल फोटो | शादी के 6 महीने बाद नवविवाहिता की मौत

Oct 27, 2024 16:55

झांसी में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल वाले कार की मांग कर रहे थे और नहीं देने पर नवविवाहिता को मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jhansi News : झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी के सिर्फ छह महीने बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

ये है पूरा मामला
मृतका की पहचान रूचि उर्फ नमृता (23) के रूप में हुई है। उसके परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल वाले रूचि को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। लगातार कार की मांग की जा रही थी। जब परिवार कार नहीं दे पाया तो रूचि को मारपीट कर हत्या कर दी गई।

दादा का आरोप 
मृतका के दादा लक्ष्मीप्रसाद यादव ने बताया कि शादी में उन्होंने 10 लाख रुपए नकद दिए थे, लेकिन ससुराल वाले और पैसों की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा, "मेरी पोती को मारपीट कर गला घोंट दिया गया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं।"

ससुराल वाले फरार 
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका का शव अस्पताल में मिला और ससुराल वाले फरार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 
पुलिस ने बताया कि मृतका के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा।

आगे की कार्रवाई 
पुलिस इस मामले में ससुराल वालों की तलाश कर रही है। साथ ही, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 

Also Read