लोकतंत्र का महापर्व: कानपुर में 36,05,479 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग... प्रत्याशियों की साख दांव पर लगी

UPT | मतदान के लाइन में लगे वोटर

May 13, 2024 09:02

कानपुर और उसके आसपास के जिलों में मतदान जारी है। अकबरपुर—कानपुर के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। कानपुर में वोटिंग के लिए 1607 बूथ बनाए गए हैं। वहीं, अकबरपुर में 1958 बूथ और कुछ हिस्सा मिश्रिख लोकसभा सीट का कानपुर मे आता है। मिश्रिख के 433 बूथ बनाए गए हैं

Kanpur News: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश समेत 09 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। यूपी के कानपुर, कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, उन्नाव, मिश्रिख, शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, अकबरपुर में वोटिंग हो रही है।

कानपुर में 36,05,479 मतदाता अकबरपुर और कानपुर सीट पर 09 और कानपुर सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। अकबरपुर सीट पर बीजेपी के देवेंद्र सिंह भोले, गठबंधन से राजाराम पाल और बसपा से राजेश द्विवेदी मैदान पर हैं। वहीं, कानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी से रमेश अवस्थी, कांगेस से आलोक मिश्रा और बसपा से कुलदीप भदौरिया मैदान पर हैं।

इसके साथ ही चौथे चरण में इत्र नगरी कन्नौज में भी मतदान जारी है। कन्नौज से सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद चुनावी मैदान में हैं। उनकी सीधी टक्कर बीजेपी के सुब्रत पाठक से है। दोनों पार्टियों ने कन्नौज में अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी है। इसके साथ ही सपा ने इटावा लोकसभा सीट पर भी पूरी ताकत झोंक दी है।
 

Also Read